फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bjp given responsibility to two ministers for patel and rajbhar votes

नगर निकाय चुनावः पटेल और राजभर वोटों को सहेजने के लिए भाजपा ने इन मंत्रियों को दी जिम्मेदारी

Mon, 13 Nov 2017 05:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 13 Nov 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
bjp given responsibility to two ministers for patel and rajbhar votes
bjp - फोटो : FILE PHOTO
निकाय चुनाव में भाजपा ने पटेल समाज के साथ ही राजभर वोटों को सहेजने की पुख्ता रणनीति बनाई है। हालांकि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से निकाय चुनाव में गठबंधन न होने के चलते पार्टी की चुनौतियां बढ़ गई हैं और अब अंदरखाने इसकी कोशिश चल रही है कि किसी तरह ये वोट बैंक खिसकने न पाए।
विज्ञापन


पटेल वोटों को साधने के लिए जहां सहयोगी अपना दल एस से केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने जिम्मेदारी संभाली है वहीं, राजभर वोटों को खिसकने से बचाने के लिए प्रदेश के सैनिक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर को लगाया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, नगर निगम के साथ ही नगर पालिका रामनगर और नगर पंचायत गंगापुर में पटेल और राजभर मतदाताओं की संख्या अच्छी-खासी है। नगर निगम के 14 वार्डों में ये मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं। नगर निगम के सभी 90 वार्डों को मिलाकर तकरीबन एक लाख पटेल मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजभर मतदाताओं की संख्या भी लगभग इतनी ही है। रामनगर में तकरीबन सात हजार पटेल और दो हजार राजभर जबकि गंगापुर में पांच हजार पटेल और चार हजार के करीब राजभर मतदाता हैं।

भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में ओबीसी वर्ग के मतदाताओं में पार्टी की पैठ मजबूत हुई है। इसका लाभ निकाय चुनाव में मिलेगा।

वहीं, सूत्रों की मानें तो निकाय चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से उम्मीदवार उतारे जाने के बाद भाजपा की चिंताएं बढ़ गई हैं। इसे देखते हुए सहयोगी पार्टी अपना दल एस के साथ ही पार्टी अपने रणनीतिकारों और कुछ मंत्रियों को इस मोर्चे लगाया है। 

प्रत्याशियों के साथ वार्डों में जनसंपर्क करेंगे मंत्री 

bjp given responsibility to two ministers for patel and rajbhar votes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo pic
निकाय चुनाव के प्रचार अभियान को रफ्तार देने के लिए भाजपा ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। वाराणसी में प्रचार अभियान के लिए 10 से अधिक मंत्रियों की सूची बनाई गई है, जो प्रत्याशियों के साथ वार्डों में जनसंपर्क करेंगे।

नगर निगम के साथ ही नगर पालिका रामनगर और नगर पंचायत गंगापुर में भी ये मंत्री जनसंपर्क कर प्रचार अभियान को गति देंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के नाते यहां निकाय चुनाव में भी दबदबा बनाए रखने की कोशिश में है।

चुनाव अभियान में मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों पर फोकस होगा। संगठन के पदाधिकारियों के अलावा आनुषांगिक संगठनों को भी जिम्मेदारियां दी गई हैं। नगर निगम के 90 वार्डों में बसपा ने 68 वार्डों में ही अपने पार्षद उम्मीदवार उतारे हैं।

जिन 22 वार्डों में बसपा ने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं, वहां दूसरे पार्षद उम्मीदवारों के लिए बसपा के ही परंपरागत वोटर निर्णायक साबित हो सकते हैं। ये किसका खेल बनाएंगे और किसका खेल बिगाड़ेेंगे, इसे लेकर कयासबाजियां भी जारी हैं और उन्हें अपने-अपने पाले खींचने की मशक्कत भी। जातीय समीकरणों के आधार पर इन मतदाताओं के बीच पैठ बनाने की होड़ लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed