फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP gears up for Mission 2027 266 in-charges and Vistarakas to receive election strategy

मिशन-2027 में जुटी भाजपा: 266 प्रभारी-विस्तारकों को मिलेगा चुनावी मंत्र, 14 और 15 अक्तूबर को काशी में जुटान

Sun, 11 Oct 2026 03:49 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 11 Oct 2026 03:49 PM IST
सार

भाजपा 14 और 15 अक्तूबर को वाराणसी में काशी और गोरक्ष क्षेत्र के 266 विधानसभा प्रभारियों व विस्तारकों का संयुक्त प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करेगी। इसमें बीएल संतोष, विनोद तावड़े और धर्मपाल सिंह मार्गदर्शन करेंगे। पार्टी का जोर दोनों क्षेत्रों की 133 विधानसभा सीटों पर संगठनात्मक समन्वय मजबूत करने पर रहेगा।

विज्ञापन
BJP gears up for Mission 2027 266 in-charges and Vistarakas to receive election strategy
भाजपा - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने में जुटी भाजपा ने संगठनात्मक मोर्चे पर सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी काशी और गोरक्ष क्षेत्र की सभी 133 विधानसभा सीटों पर संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को व्यवस्थित रूप देने की दिशा में काम कर रही है।

विज्ञापन


इसी क्रम में 14 और 15 अक्तूबर को वाराणसी में दोनों क्षेत्रों के विधानसभा प्रभारियों और विस्तारकों का संयुक्त प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा। इसमें कुल 266 पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। प्रशिक्षण के जरिए विधानसभा स्तर पर संगठनात्मक समन्वय मजबूत करने और पार्टी की रणनीति को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग में विधानसभा स्तर पर जिम्मेदारियां निभाने वाले पदाधिकारियों को चुनावी कार्ययोजना के अनुरूप काम करने के लिए तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

133 विधानसभा सीटों पर संगठन मजबूत करने की तैयारी
भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने शनिवार को रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रशिक्षण वर्ग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम की शुरुआत 14 अक्तूबर को शाम चार बजे सुंदरपुर स्थित चौधरी लॉन में होगी। 15 अक्तूबर को शाम चार बजे प्रशिक्षण वर्ग का समापन होगा।

प्रशिक्षण वर्ग में काशी क्षेत्र की 71 विधानसभा सीटों के लिए 142 पदाधिकारी और गोरक्ष क्षेत्र की 62 सीटों के लिए 124 पदाधिकारी शामिल होंगे। इस तरह दोनों क्षेत्रों की 133 विधानसभा सीटों के लिए 266 विधानसभा प्रभारी और विस्तारक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

विधानसभा स्तर पर समन्वय पर जोर
भाजपा की रणनीति में विधानसभा प्रभारी और विस्तारक अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में दोनों क्षेत्रों के पदाधिकारियों को एक साथ प्रशिक्षण देने से संगठनात्मक कार्यों में तालमेल बढ़ाने और विधानसभा स्तर पर जिम्मेदारियों को स्पष्ट करने का अवसर मिलेगा। चुनाव से पहले इस तरह की गतिविधियां पार्टी की तैयारियों को गति देने के साथ स्थानीय स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने का माध्यम भी हैं। बैठक का संचालन अनूप जायसवाल ने किया, जबकि विद्याधर तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed