फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP First meeting Kashi region working committee goal campaigns and programs down booth level within six month

भाजपा: काशी क्षेत्र कार्यसमिति की पहली बैठक, छह माह से कम समय में बूथ तक अभियान व कार्यक्रम पहुंचाने का लक्ष्य

Tue, 08 Sep 2026 06:11 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 08 Sep 2026 06:11 AM IST
सार

काशी क्षेत्र कार्यसमिति की पहली बैठक में संगठन के अभियान और कार्यक्रम छह महीने से कम समय में बूथ स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलेगा। इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं को अभियान की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
BJP First meeting Kashi region working committee goal campaigns and programs down booth level within six month
रोहनिया स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक करते कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहनिया स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को काशी क्षेत्र कार्यसमिति की पहली बैठक हुई। इसमें आगामी अभियानों और कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने, पदाधिकारियों के नियमित प्रवास और संगठनात्मक कार्यों के लिए जिम्मेदारियां तय करने पर जोर दिया गया। 

विज्ञापन


बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश पटेल और विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह रहे। अध्यक्षता काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने की, जबकि संचालन महामंत्री अनूप जायसवाल ने किया। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण के साथ बैठक की शुरुआत की। प्रारंभ में राष्ट्रगीत वंदेमातरम् और समापन पर राष्ट्रगान जन गण मन का सामूहिक गायन हुआ।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जगदीश पटेल ने कहा कि काशी क्षेत्र की वर्तमान टीम में वरिष्ठ, ऊर्जावान और अनुभवी कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया गया है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और समय बहुत कम है। ऐसे में पार्टी के कार्यक्रमों और अभियानों का बूथ स्तर तक क्रियान्वयन सुनिश्चित करना सभी पदाधिकारियों की बड़ी जिम्मेदारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि दायित्व मिलने के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव में छह महीने से भी कम समय बचा है। सभी पदाधिकारियों का दायित्व है कि पार्टी के कार्यक्रमों और अभियानों को प्रभावी तरीके से संगठन की निचली इकाई तक पहुंचाएं। उन्होंने पदाधिकारियों को नियमित प्रवास करने का निर्देश दिया।

क्षेत्र उपाध्यक्ष विपिन सिंह को प्रोटोकॉल, अनिता त्रिपाठी को महिला मोर्चा, सर्वेश कुशवाहा को अल्पसंख्यक मोर्चा, अनिल श्रीवास्तव को वाराणसी लोकसभा में होने वाले कार्यक्रमों, सुनील पटेल को किसान मोर्चा, अमित राय को ओबीसी मोर्चा एवं सर्किट हाउस, भानू प्रताप सिंह को एससी मोर्चा, राकेश शर्मा को एसटी मोर्चा और नवरतन राठी को प्रवक्ता के प्रभार के साथ मीडिया विभाग के कार्यों की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई।

क्षेत्र महामंत्री अनूप जायसवाल को मन की बात कार्यक्रम, क्षेत्र मंत्री प्रवीण सिंह गौतम को कार्यालय, क्षेत्र मंत्री रामसुंदर निषाद को संगठनात्मक बैठकों और क्षेत्र मंत्री राजेश राजभर को युवा मोर्चा का प्रभार दिया गया।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कृतिका अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल, प्रदेश मंत्री राकेश बिंद, कविता पटेल, विद्याधर तिवारी, अजीत रावत, नवरतन राठी, अनूप जायसवाल, अनिल अग्रवाल, राकेश शर्मा, प्रवीण सिंह गौतम, जगदीश त्रिपाठी, उत्तम ओझा और संतोष सोलापुरकर सहित काशी क्षेत्र के पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर वाराणसी में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ को लेकर सोमवार को भाजपा महानगर कार्यालय गुलाब बाग में कार्यशाला हुई। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता और महानगर प्रभारी और विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक के मुख्य आतिथ्य में हुई कार्यशाला में अभियान के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

मुख्य अतिथि अरुण पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समर्पण और अंत्योदय की भावना से ‘सेवा’ को शासन और संगठन की संस्कृति बनाया है। उन्होंने कहा कि अभियान का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनाना और अधिकतम जनसहभागिता के साथ प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। 

साथ ही ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में जनभागीदारी बढ़ाना है। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि अभियान को धरातल पर शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए वाराणसी महानगर की ओर से प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली गई है। कार्यशाला में विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी और विधायक सौरभ श्रीवास्तव सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed