{"_id":"5fa11f360f9e307a047c96af","slug":"bjp-female-councilor-molested-by-drunken-man-in-bhadohi-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजपा की महिला सभासद के साथ छेड़छाड़, नशे में धुत युवक ने पति को तलवार लेकर दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाजपा की महिला सभासद के साथ छेड़छाड़, नशे में धुत युवक ने पति को तलवार लेकर दौड़ाया
Tue, 03 Nov 2020 02:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 03 Nov 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में गोपीगंज की एक महिला सभासद के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने नशे की हालत में सभासद के घर में घुसकर अश्लील हरकत की।
विज्ञापन
पति ने विरोध किया तो तलवार निकालकर उसे दौड़ा लिया। सभासद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गोपीगंज नगर की एक भाजपा महिला सभासद ने मंगलवार को गोपीगंज कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि पड़ोसी युवक कामता प्रसाद उर्फ पंडा दो नवंबर की रात लगभग 10 बजे शराब के नशे में धुत घर में घुस आया। इस दौरान उसने अश्लील हरकत की।
विज्ञापन
Trending Videos
सभासद ने शोर मचाया तो पति और कुछ पड़ोसी आ गए। इस दौरान उस मनबढ़ ने तलवार निकाल ली और पति को जान से मारने के लिए दौड़ा लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल ने कहा कि छानबीन की जा रही है।