{"_id":"67d79b11f316190a15019d9b","slug":"bjp-district-president-obc-four-and-two-kshatriya-and-two-brahmin-and-one-bhumihar-in-purvanchal-2025-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: पूर्वांचल के नौ जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्षों में चार OBC, दो क्षत्रिय, दो ब्राह्मण, एक भूमिहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: पूर्वांचल के नौ जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्षों में चार OBC, दो क्षत्रिय, दो ब्राह्मण, एक भूमिहार
Mon, 17 Mar 2025 09:23 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 17 Mar 2025 09:23 AM IST
सार
BJP District President : भाजपा में पूर्वांचल के नौ जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्षों के नाम का एलान हो गया है। इनमें चार ओबीसी, दो क्षत्रिय, दो ब्राह्मण, एक भूमिहार हैं। हालांकि वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर में जिलाध्यक्षों के नाम का एलान नहीं हो सका।
विज्ञापन
BJP Flag
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने रविवार को पूर्वांचल के नौ जिलाध्यक्षों और वाराणसी के महानगर अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया। इनमें चार ओबीसी, दो क्षत्रिय, दो ब्राह्मण और एक भूमिहार समाज से हैं। महिलाओं को प्रतिनिधित्व नहीं मिला है।
विज्ञापन
हालांकि वाराणसी, जौनपुर, चंदौली और मिर्जापुर के जिलाध्यक्षों के नाम का एलान नहीं हो सका है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इन जिलों में शीर्ष नेतृत्व से एक बार चर्चा होगी, फिर नाम की घोषणा की जाएगी। भाजपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन की रूपरेखा बनानी शुरू कर दी। मंडल अध्यक्ष के बाद जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की घोषणा में जातिगत सामाजिक समीकरणों का खास ख्याल रखा गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi News : भाजपा के महानगर अध्यक्ष बने प्रदीप अग्रहरी, जिलाध्यक्ष पद अभी होल्ड किया गया
विज्ञापन
घोषणा में उत्तर प्रदेश में भाजपा की मुख्य विपक्षी दल सपा के पीडीए के काट के रूप में भी देखा जा रहा है। सपा पीडीए में पिछड़ों, दलित और अल्पसंख्यक की बात करती है। भाजपा ने नौ जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष में चार पिछड़े हैं। दो क्षत्रिय और दो ब्राह्मण समाज से आते हैं। एक भूमिहार को प्रतिनिधित्व मिला है।
संगठन के चुनाव प्रभारी के क्षेत्र में भी जिलाध्यक्ष के नाम का एलान नहीं
भाजपा ने चार जिलों में जिलाध्यक्ष की घोषणा नहीं की है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी शामिल है। इसके अलावा संगठन के चुनाव प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय के चुनाव क्षेत्र चंदौली में भी जिलाध्यक्ष घोषित नहीं किया गया। इसी तरह केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के चुनाव क्षेत्र मिर्जापुर से भी घोषणा नहीं हुई और जौनपुर से भी कोई नाम सामने नहीं आया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक वाराणसी से पार्टी बड़ा सियासी संदेश दे सकती है।