फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP District mahanagar President nomination election in up

संगठन चुनाव में अगडे़-पिछड़े की राजनीति में उलझी भाजपा, दावेदारी के लिए सक्रिय हैं पार्टी के कई गुट

Wed, 20 Nov 2019 12:10 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 20 Nov 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
BJP District mahanagar President nomination election in up
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश भर में चल रहे संगठनात्मक चुनाव में प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भाजपा उलझ गई है। अगड़े और पिछड़े की राजनीति में बदलाव को लेकर पार्टी पसोपेश में हैं। हालांकि चुनावी समर में अपनी दावेदारी के लिए भाजपा के कई गुट पूरी तरह से सक्रिय हैं। जिला और महानगर अध्यक्ष पद के लिए हर कार्यकर्ता दावेदारी नहीं कर पाएगा। सूत्रों के अनुसार, लखनऊ से ही दिशा-निर्देश मिलेंगे। उसके बाद ही संबंधित दावेदार नामांकन करेगा। विरोध के स्वर न उठें, इसलिए प्रदेश नेतृत्व कमान अपने हाथों में ही रखना चाहता है।

विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों का चुनाव संपन्न होने के बाद 20 नवंबर से जिला और महानगर अध्यक्ष पद पर चुनाव प्रक्रिया शुरू हो रही है। जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा पिछड़ी जाति से हैं। ऐसे में पार्टी इन्हीं पर दोबारा दांव लगा सकती है। कारण, इस पद के लिए पार्टी सामान्य वर्ग के किसी कार्यकर्ता को कमान देने से बच रही है।
विज्ञापन


जिले में सेवापुरी में अपना दल के विधायक नील रतन पटेल के अलावा भाजपा के रोहनिया में सुरेंद्र नारायण सिंह, पिंडरा में अवधेश सिंह, शिवपुर में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर विधायक हैं। पटेल, भूमिहार और राजभर समाज का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ऐसे में जिलाध्यक्ष पद पर भी पिछड़ी जाति के कार्यकर्ता के जरिए पार्टी अपने को मजबूत करना चाहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी अपना दो कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। शहर में बनारस क्लब की राजनीति में सक्रिय भाजपा का एक गुट इस पद के लिए अपनी दावेदारी में जुटा है। उधर, शहर में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल और डा. नीलकंठ तिवारी भी सक्रिय हैं।

कुल मिलाकर भाजपा आलाकमान इन पदों पर आम सहमति चाहती है मगर अलग-अलग गुट अपनी दावेदारी से अब पीछे नहीं हट रहे हैं। उधर, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने जिला, महानगर अध्यक्षों, संगठन चुनाव अधिकारियों के साथ भी बैठक की। उनसे संगठनात्मक चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक के समापन के बाद अध्यक्ष पदों के दावेदारों ने भी प्रदेश संगठन महामंत्री के समक्ष हाजिरी लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed