फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP declared Sapna Singh as the candidate of District Panchayat President in Ghazipur

गाजीपुर में भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष का सपना पूरा करने उतरीं एमएलसी की रिश्तेदार

Thu, 24 Jun 2021 08:18 PM IST
Ghazipur Published by: हरि User Updated Thu, 24 Jun 2021 08:18 PM IST
सार

सपना सिंह सैदपुर प्रथम से निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई थीं। सपना सिंह भाजपा के एमएलसी चंचल सिंह की रिश्तेदार हैं। जिला पंचायत सदस्य चुनाव में सपना सिंह और सपा के पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह की पत्नी अंजना सिंह के बीच कांटे की टक्कर हुई, जिसमें सपना ने अंजना को 30 वोट से हराया था।

विज्ञापन
BJP declared Sapna Singh as the candidate of District Panchayat President in Ghazipur
गाजीपुर: भाजपा की सदस्या ग्रहण करतीं सपना सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर में बीते दिनों सपना सिंह और बंदना यादव ने प्रभारी मंत्री के सामने समर्थन का आंकड़ा पेश किया था। दावेदारी में सबसे ज्यादा सपना सिंह के पाले में 35 जिला पंचायत सदस्य होने की चर्चा थी। भाजपा के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा, शीर्ष नेतृत्व और पार्टी ने सपना सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया है। पूरा संगठन सपना सिंह को चुनाव जिताने में लगेगा। बंदना यादव का भी वोट सपना सिंह को मिलेगा, यह भरोसा है।

विज्ञापन


सपना सिंह सैदपुर प्रथम से निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई थीं। सपना सिंह भाजपा के एमएलसी चंचल सिंह की रिश्तेदार हैं। जिला पंचायत सदस्य चुनाव में सपना सिंह और सपा के पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह की पत्नी अंजना सिंह के बीच कांटे की टक्कर हुई, जिसमें सपना ने अंजना को 30 वोट से हराया था। सैदपुर प्रथम से भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी मैदान में आया था लेकिर उसकी उम्मीदवारी रद्द होने से वह चुनाव नहीं लड़ पाया था।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे के करीब सपना सिंह जिला भाजपा कार्यालय पहुंची और पार्टी की सदस्यता लीं तो हलचल तेज हो गई। इसके तुरंत बाद दोपहर ढाई बजे के करीब भाजपा ने जिला पंंचायत अध्यक्ष के लिए सपना सिंह को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया। 

समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कुसुमलता के लिए सपा के तमाम दिग्गज पार्टी के सदस्यों को एकजुट करने में लगे हैं। जिले में इस बार सबसे अधिक 32 यादव प्रत्याशी चुनाव जीत कर आए हैं। यादव जिला पंचायत सदस्यों की संख्या के आधार पर ही लोग कयास लगाए थे कि बंदना यादव को भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष का उम्मीदवार बना सकती है। इस बिखराव को देखते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों और पार्टी के नेताओं को लखनऊ तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed