फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP cum organization minister Bhavani Singh dies from Corona

भाजपा सह संगठन मंत्री भवानी सिंह का कोरोना से निधन

Thu, 06 May 2021 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
BJP cum organization minister Bhavani Singh dies from Corona
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह का बुधवार को कोरोना से निधन हो गया। वह लखनऊ पीजीआई में भर्ती थे। गंभीर हालत में दो दिन पहले उन्हें हैदराबाद ले जाया गया था। मूलरूप से फर्रुखाबाद के सूरजपुर निवासी सामान्य किसान परिवार के मलखान सिंह के पांच पुत्रों में वह सबसे छोटे थे। विद्यार्थी जीवन से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संपर्क में आए और 1990 में पूर्ण रूप से जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया। 95 तक मथुरा में नगर प्रचारक, बुलंदशहर जिला प्रचारक व खुर्जा जिला प्रचारक रहे। बिजनौर विभाग प्रचारक मुरादाबाद विभाग प्रचारक बदायूं विभाग प्रचारक तथा आगरा विभाग प्रचारक रहने के पश्चात ब्रज क्षेत्र के भाजपा के संगठन महामंत्री बने। सांगठनिक क्षमता के चलते उन्हें प्रदेश का सह संगठन महामंत्री बनाया गया। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक क्षेत्र काशी एवं गोरक्ष क्षेत्र में उन्हें दायित्व सौंपा गया था।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से पदाधिकारियों तक शोक की लहर
वाराणसी। भवानी सिंह के निधन की खबर मिलते ही वाराणसी, गोरखपुर के साथ ही प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने संवेदनाएं व्यक्त कीं। प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि कुछ ही समय में उन्होंने काशी के हर कार्यकर्ता व हर कार्यकर्ता ने उन्हें परिवार के सदस्य के रूप में अपना लिया था। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि भवानी सिंह के निधन की स्तब्ध करने वाली और पीड़ादायक सूचना मिली। मंत्री रविंद्र जायसवाल व विधान परिषद के उपनेता लक्ष्मण आचार्य ने मृदुभाषी भवानी सिंह ने बहुत कम समय में अपनी संगठनात्मक कार्य कुशलता से कार्यकर्ताओं के बीच जगह बना ली थी। ईश्वर उन्हें चरणों में स्थान दें। एमएलसी अशोक धवन ने कहा कि उनके निधन से काफी मर्माहत हूं। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि भाई साहब के निधन से काफी दुखी हूं। पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने अल्प समय में काशी व गोरक्ष प्रांत के कार्यकर्ताओं में अपनी अमिट छाप छोड़ी थी। विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, डॉ. अवधेश सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, अशोक तिवारी, राकेश शर्मा, राजेश राजभर, नागेंद्र रघुवंशी, जगदीश त्रिपाठी ने भी शोक प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed