{"_id":"69e0aa444743eb225f032d51","slug":"bjp-councilor-lucky-bhardwaj-video-viral-of-storming-into-shop-and-creating-ruckus-in-varanasi-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: भाजपा पार्षद का दुकान के अंदर घुसकर हंगामा करने का वीडियो वायरल, एक-दूसरे के पकड़े कालर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: भाजपा पार्षद का दुकान के अंदर घुसकर हंगामा करने का वीडियो वायरल, एक-दूसरे के पकड़े कालर
Thu, 16 Apr 2026 02:52 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:52 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में भाजपा पार्षद द्वारा दुकान के अंदर घुस कर हंगामा करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं दुकान पर मौजूद युवक और पार्षद एक- दूसरे का कालर पकड़े नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो का दृश्य
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
वाराणसी कमिश्नरेट में प्रह्लाद घाट वार्ड के भाजपा पार्षद लक्की भारद्वाज से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक दुकान के अंदर एक व्यक्ति का कॉलर पकड़कर उससे बहस करते नजर आ रहे हैं। वहीं युवक भी पार्षद का कालर पकड़ कर विवाद कर रहा है। एक अन्य वीडियो में पार्षद दुकान के बाहर खड़े एक युवक से तीखी नोकझोंक करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
इस घटना को लेकर स्थानीय स्तर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग पार्षद के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं। यह पूरा मामला आदमपुर थाना क्षेत्र के मुकिमगंज इलाके का है। वायरल वीडियो में मौजूद कुछ लोग पार्षद पर अभद्र व्यवहार करने और धमकी देने का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं पार्षद भी वीडियो में लोगों के साथ तीखी बहस करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विवाद की शुरुआत किन कारणों से हुई। सूत्रों के अनुसार, जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां पास में ही एक शराब की दुकान भी है। आशंका जताई जा रही है कि किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जो विवाद में बदल गई।
विज्ञापन
इस पूरे प्रकरण में खबर लिखे जाने तक आदमपुर थाने में किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। बावजूद इसके, वायरल वीडियो के आधार पर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।