फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP claimed BLO for false voter list

विपक्षी पार्टियों और BLO की मिलीभगत से गड़बड़ हुई मतदाता सूची: भाजपा

Tue, 28 Nov 2017 01:11 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 28 Nov 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
BJP claimed BLO for false voter list
मतदाता सूची - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव में मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी को गंभीरता से लिया है। इसके पीछे लापरवाह बीएलओ को दोषी ठहराया है । काशी क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा यह पहली बार देखा गया है कि इतनी बड़ी मात्रा में लोग मत देने से वंचित हो गए।
विज्ञापन


कई जगह तो पूरे के पूरे परिवार ही लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपनी आहुति वोट के माध्यम से डालने से वंचित रह गए। जो अत्यंत पीड़ादायक है। कहा की तमाम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ  से बीएलओ की विपक्षी पार्टियों से मिलीभगत की जानकारी भी प्राप्त हो रही है जो अत्यंत गंभीर मामला है। तथ्य सहित इस तरह की जानकारी प्राप्त होने पर निश्चित रूप से बीएलओ को खिलाफ  कड़ी कार्रवाई के लिए शासन प्रशासन से बात करेंगे।
विज्ञापन

गुलजार रहने वाले भाजपा चुनाव कार्यालय में पसरा सन्नाटा

BJP claimed BLO for false voter list
चुनाव कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
चुनाव में गुलजार रहने वाले भाजपा कार्यालय में सोमवार को सन्नाटा पसरा रहा। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिन भर आराम फरमाते रहे। कईयों ने मोबाइल स्विच आफ कर दिया था जो देर शाम खुला। भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय सिगरा भारत माता मंदिर के सामने,  नीचीबाग में सन्नाटा छाया था।

गुलाब बाग कार्यालय में कुछ पदाधिकारी अपने चुनिंदा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि मतदान के बाद पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं को आज अवकाश दिया गया था। आज केवल आराम किया गया।

कई दिनों की नींद पूरी नहीं होने के कारण दोपहर में भी कई पदाधिकारी सोते रहे। देर शाम कुछ पदाधिकारी कुछ चुनिंदा लोगों के घर गए। वहां पार्टी की रणनीतियों पर चर्चा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed