{"_id":"6662067392deacdfb2056a43","slug":"bjp-booth-president-son-beaten-for-opposing-dj-playing-in-front-of-house-in-varanasi-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: भाजपा बूथ अध्यक्ष के घर के सामने डीजे बजाने का विरोध करने पर बेटे की पिटाई, पढ़ें- पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: भाजपा बूथ अध्यक्ष के घर के सामने डीजे बजाने का विरोध करने पर बेटे की पिटाई, पढ़ें- पूरा मामला
Fri, 07 Jun 2024 12:26 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 07 Jun 2024 12:26 AM IST
सार
वाराणसी जिले में भाजपा के बूथ अध्यक्ष के घर के सामने डीजे बजा रहे लोगों का विरोध करने पर मारपीट की गई। मामले को लेकर चौबेपुर थाने की पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के कोदोपुर गांव में बीजेपी बूथ अध्यक्ष के घर के सामने डीजे बजा रहे सपा कार्यकर्ताओं का विरोध करने पर गांव में उनके बेटे के साथ मारपीट हुई। चौबेपुर थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
कोदोपुर निवासी ओम प्रकाश विश्वकर्मा भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। ओम प्रकाश के बेटे रौनक ने पुलिस को बताया कि उसके घर के सामने डीजे बजाने का उसने विरोध किया था। इसके बाद वह अपने घर से दुकान जा रहा था। पावर हाउस के पास रामजीत यादव के नए मकान के पास पहुंचा था। उसी दौरान गांव के विकास यादव, राजू यादव, अमित यादव और कद्दू यादव ने उसे रोककर गालीगलौज की।
विज्ञापन
विरोध करने पर चारों ने उसे लाठी-डंडे से मारापीटा। बीचबचाव करने पर भाई अमन व राजन विश्वकर्मा को भी मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की भी धमकी दी।
विज्ञापन