फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP Apana Dal up election

... तो अपना दल के ‘कप-प्लेट’ में खिलेगा ‘कमल’

Thu, 12 Jan 2017 03:53 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
टीम डिजिटल, वाराणसी Updated Thu, 12 Jan 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
BJP Apana Dal up election
अनुप्रिया पटेल - फोटो : amar ujala

विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा एक नया प्रयोग करने पर विचार कर रही है। गठबंधन के तहत चुनिंदा सीटों पर प्रत्याशी भले ही अपना दल (अनुप्रिया गुट) के होंगे लेकिन चुनाव निशान भाजपा का होगा। अपने बेस वोटरों की पसंद को देखते हुए भाजपा ऐसा चाहती है।

विज्ञापन


पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि जो परंपरागत वोटर हैं, वो ‘कमल के फूल’ के अलावा दूसरे किसी सिंबल पर वोट देने से हिचकते हैं। दो साल पहले हुए रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में यह स्पष्ट देखने को मिला था। 
विज्ञापन


उपचुनाव में भाजपा-अपना दल गठबंधन के प्रत्याशी की हार की बड़ी वजह यही थी कि भाजपा के परंपरागत मतदाताओं ने कमल निशान न होने के चलते वोट नहीं किया था।

उपचुनाव में हार के कारणों की समीक्षा और पड़ताल में सामने आए इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए पार्टी के रणनीतिकार मौजूदा विधानसभा चुनाव में ऐसा नहीं होने देना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के उच्चपदस्थ सूत्रों की मानें तो मौजूदा विधानसभा चुनाव में परंपरागत मतदाताओं के सामने ऐसी कोई दुविधा की स्थिति न बनने पाए, इस पर विचार किया जा रहा है। प्रयास किया जा रहा है कि प्रत्याशी भले गठबंधन का हो लेकिन सिंबल कमल का फूल ही रखा जाए। 

गौरतलब है कि अपना दल (अनुप्रिया गुट) रोहनिया के अलावा पिंडरा और सेवापुरी सीट से अपना प्रत्याशी उतारने की दावेदारी भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी से कर चुका है।


लेकिन, अंदरखाने चर्चा है कि पीएम के संसदीय क्षेत्र की पांच विधानसभा सीटों में एक ही सीट अपना दल के लिए छोड़ी जाएगी। सिंबल पर सहमति के लिए दोनों पार्टी के आला नेताओं की बैठकें चल रही हैं। सहमति के आधार पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed