फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bjp and apna dal(s) coalition collapse

चुनावी संग्रामः भाजपा और अद (एस) गठबंधन में पड़ी दरार

Wed, 08 Feb 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 08 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
bjp and apna dal(s) coalition collapse
अनुप्रिया पटेल ने रोहनिया, मड़िहान और चुनार से भी प्रत्याशी घोषित किए
भाजपा और अपना दल (एस) गठबंधन में दरार पड़ गई है। बुधवार को अपना दल (एस) की संयोजक और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। रोहनिया सीट पर पहले से घोषित भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र नारायण सिंह के खिलाफ अद (एस) ने उदय सिंह पटेल को चुनाव मैदान में उतार दिया है।
विज्ञापन

उदय सिंह पटेल बसपा से अद (एस) में आए हैं। मिर्जापुर की मड़िहान और चुनार सीट पर जहां भाजपा पहले प्रत्याशी उतार चुकी थी, अद (एस) ने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

चुनार से अनिल सिंह पटेल और मड़िहान से शिव कुमार सिंह उर्फ पिंटू पटेल को टिकट दिया गया है।
वाराणसी के सेवापुरी सीट से नील रतन पटेल (नीलू) को भी उम्मीदवार बनाया गया है।
उधर, अपने खाते में आई इलाहाबाद की सोरांव सीट पर अद (एस) ने प्रत्याशी उतारा था। बाद में भाजपा ने भी यहां से अपना प्रत्याशी उतार कर उसे फार्म ए बी भी जारी कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों दलों में रोहनिया सीट पर भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही खींचतान शुरू हो गई थी। बीते दिनों वाराणसी आईं अनुप्रिया के सामने कुछ दावेदारों ने हंगामा कर दिया था। कुछ कार्यकर्ताओं ने अपना इस्तीफा भी दे रखा है। 

भाजपा के कुछ लोग गठबंधन को तोड़ने पर आमदा

bjp and apna dal(s) coalition collapse
भाजपा - फोटो : amar ujala
रोहनिया सीट से अनुप्रिया की मां कृष्णा पटेल भी अपना दल के प्रत्याशी के तौर पर  चुनाव मैदान में हैं।
अद (एस) नेता पटेल बहुल चुनार और मड़िहान सीट पर भी अपना प्रत्याशी चाहते थे लेकिन कई राउंड की बातचीत के बाद भाजपा ने चुनार से प्रत्याशी घोषित कर दिया।
मड़िहान सीट पर भी कई दिन पेंच फंसा रहा। अद (एस) को छानबे सुरक्षित सीट देने के बाद भाजपा ने तीन दिन पूर्व मड़िहान सीट पर भी अपना प्रत्याशी उतार दिया था।
अद (एस) के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि भाजपा के कुछ लोग गठबंधन को तोड़ने पर आमादा हैं। अमित शाह से पूछे बगैर सोरांव में प्रत्याशी उतारा गया है।
यदि सोरांव से बीजेपी प्रत्याशी नहीं हटाया जाता है तो उनकी पार्टी मड़िहान और चुनार से चुनाव लड़ने से नहीं चूकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed