फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bird flu virus found in crows, stir, poultry farm investigation started

कौओं में मिले बर्ड फ्लू के वायरस, मचा हड़कंप, पोल्ट्री फार्म की जांच शुरू

Sun, 10 Jan 2021 09:53 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 10 Jan 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Bird flu virus found in crows, stir, poultry farm investigation started
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के मोहनसराय में मृत मिले कौओं में बर्ड फ्लू के वायरस की पुष्टि होने से हड़कंप मचा हुआ। प्रशासनिक अमला और स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर सभी को अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया है। बता दें कि रोहनिया के मोहनसराय में दो और आठ फरवरी को काफी संख्या में कौवे मृत मिले थे। इनके सैंपल को जांच के लिए भोपाल स्थित लैब भेजा गया था। भोपाल से आई रिपोर्ट में एक कौवे में एच 5एन 1 वायरस की पुष्टि हुई है। बाकी दो सैंपल निगेटिव रहे। जांच रिपोर्ट आने के बाद क्षेत्र के 10 किलोमीटर के दायरे में स्थित सभी पोल्ट्री फार्म की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन


सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने विकास भवन में आपात बैठक बुलाई। इसमें सभी पोल्ट्री फार्म की जांचकर वहां बायोसिक्योरिटी के इंतजामों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। जनपद स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर जनपद में किसी भी आपात स्थिति से निपटने को तैयार रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

 

Bird flu virus found in crows, stir, poultry farm investigation started

पोल्ट्री और प्रवासी पक्षियों का सर्विलांस कराए जाने के साथ ही जनपद के सभी ब्लाकों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि लोगों से अपील की गई है कि आपके आसपास अचानक बड़ी संख्या में पशु-पक्षी की रहस्यमय परिस्थति में मौत होने लगे तो तत्काल इसकी सूचना थाना, ब्लाक या संबंधित अधिकारी को दें। मरे हुए पशुओं को नंगे हाथ से ना छुएं और उनसे एक दूरी बनाकर रहें।

बर्ड फ्लू के लक्षण

  • बर्ड फ्लू से प्रभावित मरीज को तेज बुखार होता है।
  • मरीज को कफ भी बनने लगता है।
  • शरीर में दर्द के साथ अकड़न सा महसूस होता है।
  • सिर दर्द और कभी-कभी मरीज के नाक बहने के साथ उल्टियां भी होती हैं।

बचाव के उपाय

  • अगर कोई बर्ड फ्लू से ग्रसित हैं तो उससे बात करते समय नाक-मुंह ढककर रखना चाहिए
  • ऐसे मरीज को तेज बुखार आने पर सिर पर ठंडी पट्टी जरूर करें
  • घर के आसपास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए
  • बिना चिकित्सकीय सलाह के कोई दवा न लें।

डॉ. पीके सिंह, फिजिशियन, दीनदयाल अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed