{"_id":"58cbfdfc4f1c1b2a5a32a602","slug":"biometric-attendence-start-for-traffic-police-at-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की अब लगेगी बायोमैट्रिक हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की अब लगेगी बायोमैट्रिक हाजिरी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 17 Mar 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
biometric machine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के मनमानी के दिन लद गए। शुक्रवार से वाराणसी के यातायात पुलिस लाइन में बायोमैट्रिक हाजिरी की शुरुआत कर दी गई है। इससे अब इसकी मॉनीटरिंग आसान हो जाएगी कि कौन ट्रैफिक पुलिसकर्मी कब आ रहा है और कौन कब जा रहा है।
हाजिरी की रोजाना की रिपोर्ट एसएसपी कार्यालय जाएगी। इस नई व्यवस्था से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।
बायोमैट्रिक हाजिरी की व्यवस्था अब तक पुलिस आफिस और पुलिस लाइन में थी। अब ट्रैफिक पुलिस लाइन को भी इसके दायरे में लाया गया है।
इस बारे में एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि पुलिसिंग को प्रभावी और टेक्नो फ्रेंडली बनाने के लिए ये कवायदें की जा रही हैं।
समय से ड्यूटी न करने वालों की न सिर्फ सैलरी काटी जाएगी बल्कि उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की जाएगी।
फिलहाल इसकी मॉनीटरिंग पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आशीष तिवारी करेंगे।

मार्कंडेय धाम में लगेंगे आठ सीसीटीवी कैमरे
सीसीटीवी कैमरे।
- फोटो : अमर उजाला
कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव धाम में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अगले हफ्ते आठ सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आशीष तिवारी ने बताया कि सीसी कैमरों को मंदिर परिक्षेत्र में लगाने का काम जल्द शुरू होगा। मंदिर परिसर में ही इसका कंट्रोल रूम बनेगा, जहां तैनात पुलिसकर्मी इसकी मॉनीटरिंग करेंगे। बता देें कि महाशिवरात्रि, सावन सहित अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजनों पर मार्कंडेय महादेव धाम में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।