फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Biodiversity Park will be at the confluence of Ganga, Varuna and Asi

गंगा, वरुणा और असि के संगम पर होंगे बायोडायवर्सिटी पार्क

Thu, 02 Sep 2021 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Biodiversity Park will be at the confluence of Ganga, Varuna and Asi
गंगा, वरुणा और असि की सेहत सुधारने के साथ ही उनकी जैव विविधताओं को भी संरक्षित किया जाएगा। गंगा-वरुणा और असि गंगा के संगम को हरा भरा बनाने व नदियों में प्रदूषण कम करने के लिए बायोडायवर्सिटी पार्क की सिफारिश विज्ञानियों व विशेषज्ञों की टीम ने की है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को भेजी गई रिपोर्ट में गंगा व उसकी सहायक नदियों के संगम पर इस पार्क को बनाने की बात कही गई है।
विज्ञापन

बायोडायवर्सिटी पार्क में औषधीय और परंपरागत पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों के सामने उनकी विशेषताओं और फायदों को अंकित किया जाएगा। इसमें स्थानीय प्रजातियों के संरक्षण पर विशेष जोर होगा। क्षेत्र विशेष गंगा में पाए जाने वाले जलचरों के संरक्षण की भी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। जल संरक्षण का मॉडल विकसित कर आसपास के लोगों को भी इसके बारे में बताया जाएगा। गांवों से आने वाले दूषित जल को प्राकृतिक माध्यमों से शुद्ध कर उसका इस्तेमाल पौधों की सिंचाई में होगा। गंगा की सफाई और संरक्षण के लेकर सरकार के साथ एनजीटी भी सक्रिय है। असि व वरुणा नदी के कायाकल्प व पुनरुद्धार के लिए बनी कार्ययोजना के तहत इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है। गंगा असि के संगम पर नगवा स्थित संत रविदास पार्क को बायोडायवर्सिटी पार्क के रूप में विकसित करने का विकल्प भी रखा गया है।
विज्ञापन

नदी विज्ञानी प्रो. बीडी त्रिपाठी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जैव विविधता अहम होती है। बायोडायवर्सिटी पार्क में प्रदूषक तत्वों को सोखने की क्षमता रखने वाले पौधों को लगाया जाता है। सूक्ष्म-जीवों की विभिन्न प्रजातियों की मौजूदगी होती है, ये जहरीले पदार्थों की सफाई में सहायक होती हैं। इन सूक्ष्म-जीवों में औद्योगिक अपशिष्ट से भारी धातुओं को हटाने की क्षमता होती है। पार्क में ऐसे पौधों को भी उगाया जाता है, जो मिट्टी में मौजूद प्रदूषक तत्वों को अवशोषित करते हैं। पार्क में कुछ जलीय पौधों के अलावा जलीय जंतु भी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed