फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bikewar dies after falling

मिर्जापुर में बोल्डर गिरने से बाइकसवार की मौत

Mon, 28 Dec 2020 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Bikewar dies after falling
पड़री (मिर्जापुर)। सागर सेमर गांव के पास रविवार दोपहर लगभग दो बजे ओवरलोड डंपर से बोल्डर गिरने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

चुनार थाना क्षेत्र के भेड़ी कुसुमी गांव निवासी जय सिंह बिंद (48) गांव के राजेश यादव और नन्हकू शर्मा के साथ बाइक से गोल्हनपुर जा रहा था। जबकि मड़फा से बोल्डर लादकर एक डंपर डगमगपुर क्रशर प्लांट पर जा रहा था। सागर सेमर गांव के पास बाइक सवार डंपर के पीछे थे। इसी दौरान डंपर से तीन-चार बोल्डर बाइक सवारों पर गिर पड़े। इसकी चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने से पहले ही बाइक चला रहे जय सिंह की मौत हो गई। जबकि डंपर लेकर चालक भाग गया। सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंचे। दोनों घायलों को सीएचसी से ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। उधर, मौत होने के बाद भी परिजन जय सिंह को पीएचसी ले गए। वहां डॉ. आनंद कुमार यादव ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस क्रशर प्लांट पहुंची और वहां से एक खाली डंपर उठा ले आई। थानाध्यक्ष वेंकटेश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed