फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bikers fell down on Ramnagar pipa pool for rain

बरसा बसंत, सिहरा बदन, बढ़ी दुश्वारी

Wed, 28 Jan 2015 02:18 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Wed, 28 Jan 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
Bikers fell down on Ramnagar pipa pool for rain

वाराणसी। ऋतुराज बसंत का रंग पश्चिमी विक्षोभ के बादलों के बरसने से फीका पड़ गया है। बसंत में बारिश से पूर्वांचल में ठंड की वापसी हो गई है। तिराहों, चौराहों पर होलिकाओं के गाड़े जाने के बाद 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान मंगलवार की शाम सात डिग्री तक लुढ़ककर 16.2 डिग्री सेल्सिसय पर आ गया।

विज्ञापन

इससे एक बार फिर काशी में ‘कोल्ड डे’ जैसी नौबत आ गई। हवा के रुख में बदलाव के बाद बुधवार की शाम तक बादल छंटने के संकेत मिले हैं। पश्चिमी विक्षोभ की एक और ब्रांच के 31 जनवरी तक जम्मू -कश्मीर पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब हफ्ते भर फिर ठंड लोगों को झेलाएगी।
विज्ञापन

वसंत का चटख रंग प्रकृति पर जैसे ही चढ़ना शुरु हुआ कि पूर्वांचल में बारिश शुरू हो गई। मंगलवार को वाराणसी और आसपास के जिलों में कहीं धीमी तो कहीं तेज बारिश हुई। बारिश के बाद शहर की सड़कों, गलियों से गुजरना मुश्किल हो गया। बीएचयू की मौसम परीक्षणशाला ने छह मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 अधिकतम तापमान 16. 2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस था। उत्तर-पूर्वी हवाएं छह किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बह रही हैं। बीएचयू के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा इकाई के कोआर्डिनेटर डॉ.रविशंकर सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम तक पछुआ हवा बहने से बादल छंट सकते हैं। आसमान साफ होने के बाद कोहरे की मार शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को जम्मू में पश्चिमी विक्षोभ की एक और ब्रांच पहुंचेगी। वो हवाएं अगर काशी आईं तो मौसम फरवरी के पहले हफ्ते में भी नहीं सुधरेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed