फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bike riding miscreants shot a boy and run away in Jaunpur he died on the spot

जौनपुर में किशोर को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौके पर ही हुई मौत

Fri, 14 May 2021 11:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 14 May 2021 11:03 PM IST
सार

जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कदम रसूल गांव में शुक्रवार शाम सौरभ उर्फ सनी (17)  की बाइक सवार बदमाशों ने  गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की शवगृह में रखवा दिया। परिजनों की तहरीर का इंतजार है। 

विज्ञापन
Bike riding miscreants shot a boy and run away in Jaunpur he died on the spot
घर के सामने ही किशोर को मारी गोली, - फोटो : फाइल

विस्तार

जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कदम रसूल गांव में शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। मौके पर एसपी, एएसपी समेत आला अफसरों ने पहुंचकर छानबीन की। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


कदम रसूल गांव निवासी साहब लाल यादव का पुत्र सौरभ उर्फ सनी (17) शुक्रवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे घर से निकलकर सड़क पर आया। तभी कचहरी की तरफ से आए बाइक सवार बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दीं। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज़ सुनकर परिजन और आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, तब तक बाइक सवार बदमाश जमैथा गांव की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन


सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की सूचना पाकर लाइन बाजार एसओ योगेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में एसपी राजकरन नय्यर, एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार, सीओ सिटी जितेंद्र दुबे भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की शवगृह में रखवा दिया। एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने बताया कि पूछताछ में अब तक कोई रंजिश की बात भी सामने नहीं आई है। परिजनों की तहरीर का इंतजार है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed