फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bike riding masked miscreants snatched woman's chain

बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने छीनी महिला की चेन

Sat, 10 Jul 2021 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bike riding masked miscreants snatched woman's chain
खोजवा के शुकुलपुरा इलाके में शुक्रवार सुबह बाइक सवार नकाबपोश बदमाश दुकान पर दूध खरीदते समय महिला के गले से चेन छीनकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर जुटे आसपास के कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा, लेकिन तेज रफ्तार में बदमाश कबीर नगर की ओर भाग निकले। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लगे सीसीटीवी को खंगाला।
विज्ञापन

भेलूपुर थाना अंतर्गत शुकुलपुरा के रहने वाले रवि सिंह एक कोचिंग संस्थान में शिक्षक हैं। सुबह लगभग छह बजे रवि की पत्नी पूनम सिंह घर से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक जनरल स्टोर पर पैकेट बंद दूध लेने गईं थीं। दुकान पर दूध खरीदने में पूनम सिंह व्यस्त थीं, तभी नकाबपोश दो युवक बाइक से दुकान के पास पहुंचे। एक युवक बाइक से उतरकर पूनम के पास पहुंचा और झपट्टा मारकर चेन छीन लिया। पूनम कुछ समझ पातीं तब तक बदमाश बाइक पर बैठ कबीरनगर कालोनी की ओर से भाग निकले।
विज्ञापन

पूनम के शोर मचाने पर कुछ युवक बदमाशों के पीछे भी दौड़े, लेकिन पकड़ने में सफल नहीं हो सके। पीड़िता ने घटना की जानकारी घर आकर परिजनों और डायल 112 को दी। लगभग साढ़े छह बजे चेन स्नैचिंग की सूचना मिलते ही भेलूपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसीपी भेलूपुर चक्रपाणि त्रिपाठी और इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देने वाले एक बदमाश को दुकानदार की बेटी ने पहचाना है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेन स्नैचिंग की घटनाओं को नहीं रोक पा रही पुलिस
काशी और वरुणा जोन में चेन स्नैचिंग की घटनाओं को पुलिस नहीं रोक पा रही है। जून माह में चेन स्नैचिंग की आधा दर्जन से अधिक घटनाएं हुईं। स्नैचिंग करने वाले प्रयागराज के एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। 20 जून के बाद से स्नैचिंग की घटनाएं थोड़ी थमी थी कि जुलाई माह शुरू होते ही एक बार फिर स्नैचरों ने वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया है। चार जुलाई को ही बाइक सवार बदमाशों ने सुबह टहलने निकली सारनाथ थाना अंतर्गत लेढ़ूपुर की कृष्णा नगर कालोनी निवासिनी माला देवी के गले से चेन नोंचकर भाग निकले थे। घटनाक्रम सीसी कैमरे में कैद भी हुई। जबकि इसी क्षेत्र में 11 जून को बाइक सवार बदमाशों ने सीता देवी का चेन छीन फरार हो गए थे। दोनों घटनाएं पुलिस अब तक नहीं खोल सकी। भेलूपुर के सुदामापुर निवासी मनीष तिवारी की पत्नी नेहा सिंह से लूटा हुआ चेन बरामद नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed