फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bike riding married woman dies after being hit by tractor, husband and child narrowly escape

Varanasi accident: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार विवाहिता की मौत, बाल-बाल बचे पति और बच्चा

Thu, 16 Feb 2023 03:04 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 16 Feb 2023 03:04 PM IST
सार

रूबी उर्फ तरुण जायसवाल पत्नी आशीष जायसवाल (30 साल) पति और बेटे यश जायसवाल (5 साल) के साथ बाइक से अपने ससुराल मुगलसराय चंदौली से अपने मायके जंसा के भाऊपू आ रही थी। जैसे ही हरसोस गांव पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे की जंसा से राजातालाब जा रहे टैक्टर की चपेट में आ गए। जिससे बाइक पर सवार विवाहिता रूबी उर्फ तरुण जायसवाल ट्रैक्टर के पहिया के नीचे आ गई।

विज्ञापन
Bike riding married woman dies after being hit by tractor, husband and child narrowly escape
मृतका रूबी उर्फ तरुण जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में सेवापुरी/जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस गांव के पास गुरुवार सुबह पति के साथ बाइक से मायके आ रही विवाहिता की मौत हो गई। 

विज्ञापन

बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिसमें विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति और बेटा बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को ट्रैक्टर सहित हिरासत में ले लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने चक्का जाम करने की कोशिश की।

विज्ञापन

Bike riding married woman dies after being hit by tractor, husband and child narrowly escape
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
रूबी उर्फ तरुण जायसवाल पत्नी आशीष जायसवाल (30 साल) पति और बेटे यश जायसवाल (5 साल) के साथ बाइक से अपने ससुराल मुगलसराय चंदौली से अपने मायके जंसा के भाऊपू आ रही थी। जैसे ही हरसोस गांव पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे की जंसा से राजातालाब जा रहे टैक्टर की चपेट में आ गए। जिससे बाइक पर सवार विवाहिता रूबी उर्फ तरुण जायसवाल ट्रैक्टर के पहिया के नीचे आ गई। जिससे मौके पर ही विवाहिता की मौत हो गई जबकि पति आशीष तथा पुत्र यश दूर जा गिरे। जिससे वह बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने भाग रह ट्रैक्टर को ड्राइवर सहित हिरासत में ले लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल पति और बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी ले गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने चक्का जाम करने की कोशिश की। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। विवाहिता के परिजनों की तहरीर पर जंसा पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed