{"_id":"5eec9fd8bd5e9278e2048c05","slug":"bike-rider-dies-after-falling-into-a-pit-dug-to-build-an-underground-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरग्राउंड पुल बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की मौत, गांव में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरग्राउंड पुल बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की मौत, गांव में मचा कोहराम
Fri, 19 Jun 2020 04:52 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 19 Jun 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा बाजार के पास अंडरग्राउंड पुल बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृत युवक सूर्यप्रकाश यादव उर्फ गुड्डू 28 कोपागंज थाना क्षेत्र के बड़ागांव का निवासी था। गुरुवार की रात युवक खाना खाकर अपने घर से ट्यूबवेल पर सोने जा रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान इंदारा बाजार के पास अंडरग्राउंड पुल बनाने के लिए खोदे गए 13-14 फीट गहरे गड्ढे में युवक बाइक सहित गिर गया। इस दौरान पानी मे डूबने से बाइक सवार की मौत हो गई। घंटों बाद कुत्तों की भौंकने की आवाज़ पर जब ग्रामीणों ने जाकर देखा तो बाइक सहित एक व्यक्ति उसमें गिरा पड़ा था। आनन-फानन में ग्रामीणों ने उसको गड्डे से बाहर निकाला तो उसकी पहचान हो गई। वह दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। घटना के बाद ग्रामीणों में रेलवे के प्रति काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है की रेलवे द्वारा पुल निर्माण बीच में रोकने से रेलवे लाईन के वजह से गांव दो भागों में बंट गया है। जिससे हमें इसी रास्ते से आना जाना लगा रह रहा है। सूचना पर पहुंची कोपागंज की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है युवक का घर बड़ागांव में था, जबकि ट्यूबवेल घर से दूर सरायमख्खन गांव में है।
विज्ञापन