{"_id":"611fcf9902b7c742a337b9e8","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-trailer-parked-on-rupapur-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : रूपापुर हाईवे पर खड़ी ट्रेलर से टकराया बाइक सवार, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : रूपापुर हाईवे पर खड़ी ट्रेलर से टकराया बाइक सवार, मौत
Fri, 20 Aug 2021 09:22 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 20 Aug 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी जिले के रूपापुर स्थित नेशनल हाईवे पर ढाबा के सामने शुक्रवार अपराह्न खड़ी ट्रेलर में टकराने से बाइक सवार रामदुलार बिंद (35 वर्ष) की मौत हो गई। मिर्जामुराद पुलिस ने घटनास्थल से ट्रेलर चालक को मय वाहन सहित हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
जंसा थाना अंतर्गत कुरूसातो (राखी) गांव निवासी रामदुलार बिंद गांव में ही कृषि बीज भंडार दुकान की चलाता था और कारोबार के सिलसिले में सुबह घर से कछवा तगादा पर गया था। अपराह्न साढ़े तीन बजे लौटते समय मिर्जामुराद थाना के रूपापुर स्थित हाईवे पर पहुंचा तो एक ढाबा के सामने बेतरतीब तरीके से खड़े ट्रेलर में पीछे से टकरा गया।
विज्ञापन
रफ्तार तेज होने के चलते अनियंत्रित बाइक सीधे ट्रेलर में घुस गई। हेलमेट लगाए रहने के बावजूद राम दुलार के सिर में गंभीर चोटे आईं और जब तक लोग अस्पताल ले जाते तब तक रामदुलार की मौत हो गई। मिर्जामुराद थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा ने ढाबा पर खाना खा रहे ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया। दो भाइयों में बड़े रामदुलार के दो पुत्र व दो पुत्री हैं। छोटे भाई रामविलास बिंद की तहरीर पर ट्रेलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन