{"_id":"5efefac68ebc3ea15824f080","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, रेनुकूट-बीजपुर मार्ग पर पौतीपाथर के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, रेनुकूट-बीजपुर मार्ग पर पौतीपाथर के पास हुआ हादसा
Fri, 03 Jul 2020 03:00 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 03 Jul 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले के बीजपुर थाना क्षेत्र के रेनुकूट-बीजपुर मार्ग पर पौतीपाथर में गुरुवार को देर रात ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया।
विज्ञापन
अर्जुन सिंह गोंड (20) के घर पर काम चल रहा था। काम समाप्त होने पर अर्जुन अपने मिस्त्री को उसके घर बाइक से लीलाडेवा गांव छोड़ने गए थे। मिस्त्री को उसके घर छोड़कर वह अपने घर वापस आ रहे थे। रास्ते में पौतीपाथर में आगे जा रहे ट्रक में पीछे से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि अर्जुन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने घटना की सूचना बीजपुर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस अर्जुन को तत्काल एनटीपीसी रिहंद नगर के धन्वन्तरी चिकित्साल्य बीजपुर ले गई। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवा दिया गया है।
विज्ञापन