{"_id":"65104abc31f8ca09de01d329","slug":"bike-got-stuck-in-truck-and-dragged-for-one-kilometer-two-youths-injured-in-road-accident-in-varanasi-2023-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: टक्कर के बाद ट्रक में फंस कर एक किमी तक घिसटती रही बाइक, हादसे में दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: टक्कर के बाद ट्रक में फंस कर एक किमी तक घिसटती रही बाइक, हादसे में दो युवक घायल
Sun, 24 Sep 2023 08:12 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 24 Sep 2023 08:12 PM IST
सार
वाराणसी के हरसोस गांव के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। वहीं, ट्रक में फंसकर बाइक एक किमी तक घिसटती रही। ग्रामीणों ने पीछा कर ट्रक चालक को पकड़ा और पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
वाराणसी के हरसोस गांव के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। वहीं, ट्रक में फंसकर बाइक एक किमी तक घिसटती रही। ग्रामीणों ने पीछा कर ट्रक चालक को पकड़ा और पुलिस को सौंपा। घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस गांव के परब-पूरा गांव निवासी शिवकुमार (30) अपने गांव के ही पवन गोड़ (27) के साथ रविवार सुबह बाइक से जंसा बाजार जा रहा था। हरसोस गांव के सामने बाइक सवार पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिर गए, वहीं, ट्रक में फंसकर एक किलोमीटर तक बाइक घिसटती रही। ग्रामीणों ने पीछा कर ट्रक को पकड़ा और चालक को जंसा पुलिस को सौंपा। उधर, घायलों को जंसा पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर और कार की टक्कर में चालक घायल
रविंद्रपुरी स्थित कीनाराम स्थल के पास रविवार की सुबह ट्रैक्टर और कार में टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया। भेलूपुर पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया। कार चालक शक्ति सिंह को बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। मिर्जापुर के चुनार निवासी शक्ति सिंह और संजय सिंह सिगरा से लंका की ओर लौट रहे थे।