{"_id":"69b0649f23d6e758eb0db58b","slug":"bike-collides-with-electric-pole-youth-dies-another-injured-varanasi-news-c-20-vns1056-1316440-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के बरही नेवादा बाजार में सोमवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, फूलपुर थाना क्षेत्र के निंदनपुर हरिजन बस्ती निवासी दीपक कुमार (20) साथी प्रमोद पटेल (21) निवासी बेलवा के साथ सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहा था। दोनों गोपालपुर से जमालापुर-बाबतपुर मार्ग से आ रहे थे।
बरही नेवादा बाजार के पास मोड़ के कारण तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराने के बाद दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने
दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। घायल प्रमोद पटेल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दीपक कुमार दो भाइयों में बड़ा था और अविवाहित था। वह पेशे से बाइक मिस्त्री था। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद