{"_id":"5dcdb7e18ebc3e54a438f38e","slug":"bijli-varanasi-news-vns4943876184","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट मीटर से जुड़ी गड़बडि़यां दूर करेंगी 30 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट मीटर से जुड़ी गड़बडि़यां दूर करेंगी 30 टीमें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बिजली विभाग के उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द बने स्मार्ट मीटर की गड़बडि़यों को दूर करने के लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पूर्वांचल डिस्कॉम) ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत 30 टीमें सोमवार से तैनात हो जाएंगी। यह उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करेंगी। यह निर्णय बृहस्पतिवार को एमडी के बालाजी ने लिया है। अपने कार्यालय में कार्यदायी एजेंसियेां ईईएसएल और एलएनटी के अधिकारियों को समूचे शहर में टीम लगाकर गड़बडि़यां दुरुस्त करने को कहा है। इसके लिए शहर में 30 टीमें लगाई जाएंगी जो अगले सप्ताह से काम करना शुरू कर देंगी।
अब तक लगे 1.20 लाख स्मार्ट मीटर में से करीब 25.30 फ ीसदी मीटर में गड़बडि़यों की शिकायत विभिन्न खंडीय कार्यालय में पहुंची। किसी का मीटर तेज चल रहा है तो किसी के बिल गलत आ रहे हैं। इसके अलावा अन्य प्रकार की समस्याओं से भी उपभोक्ता जूझ रहे हैं। चूंकि स्मार्ट मीटर लगाने वाली एजेंसियों का स्थायी कार्यालय यहां न खुलने और अधिकारियों के न बैठने से उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने में विद्युत विभाग के अभियंताओं को भी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है।
बैठक में मंथन के बाद एमडी ने भेलूपुर स्थित विद्युत विभाग परिसर में एलएनटी का कार्यालय खोलने और वहां जिम्मेदार अधिकारी को बैठाने का निर्देश दिया। ताकि, उपभोक्ता की समस्याओं का निराकरण त्वरित गति से किया जा सके। साथ ही वहीं पर सर्विस सेंटर भी खोलने का निर्देश दिया ताकि स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी को यहीं पर दुरूस्त किया जा सके। एमडी ने कहा कि अगले सप्ताह के सोमवार से यह कार्यालय खुल जाएगा। उन्होंने बताया कि दिसंबर तक सभी घरों में स्मार्ट मीटर लग जाएंगे। कुल 3.42 लाख स्मार्ट मीटर लगाने हैं।