{"_id":"631eb40fd72a7046356a4d84","slug":"bijli-samadhan-divas-most-of-power-sub-stations-were-locked-on-first-day-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बिजली समाधान दिवस के पहले दिन ज्यादातर उपकेंद्रों पर ताले, समय से नहीं पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बिजली समाधान दिवस के पहले दिन ज्यादातर उपकेंद्रों पर ताले, समय से नहीं पहुंचे अधिकारी
Mon, 12 Sep 2022 09:52 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 12 Sep 2022 09:52 AM IST
सार
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए 12 से 19 सितंबर तक सभी उपकेंद्रों पर समाधान दिवस आयोजित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
भदैनी उपकेंद्र पर सुबह नौ बजे तक लटका रहा ताला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए 12 से 19 सितंबर तक सभी उपकेंद्रों पर समाधान दिवस आयोजित करने की घोषणा की है। आज पहले ही दिन वाराणसी में इसे लेकर लापरवाही देखने को मिली। मंत्री के निर्देश पर सभी उपकेंद्रों पर बैनर पोस्टर तो लगा दिए गए हैं लेकिन समय से सुनवाई करने के लिए अधिकारी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
आलम यह है कि बिजली उपकेंद्रों के मुख्य गेट पर सुबह 9 बजे तक ताले लटके रहे। नगवां उपकेंद्र पर तो बाहर से ही ताला लगा हुआ था। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक उपकेंद्र चालू हो गया लेकिन इस केंद्र पर बाहर से ताला लगाकर ही कर्मचारी अंदर काम करते है।
विज्ञापन
नगवां के अलावा भदैनी, शंकूधारा, कबीर नगर, नरिया आदि उपकेंद्रों पर अधिकारी समय से नहीं पहुंचे। बता दें कि उपभोक्ता सुबह आठ बजे से लेकर रात आठ बजे तक शिकायतों और समस्याओं का उपकेंद्र पहुंचकर समाधान करा सकेंगे। उपभोक्ता बिलिंग, लोड बढ़ाना, नए कनेक्शन, मीटर लगवाना, विधा परिवर्तन, खराब ट्रांसफार्मर, जर्जर पोल व लाईन आदि समस्या का निस्तारण करा सकते हैं।
विज्ञापन