फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bihar sub-inspector injured in wireless department Road accident in Varanasi

वाराणसी में ट्रक से कुचलकर बिहार निवासी दरोगा की मौत, सोनभद्र में थी तैनाती

Mon, 23 Nov 2020 09:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 23 Nov 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
Bihar sub-inspector injured in wireless department Road accident in Varanasi
मृतक अजय कुमार यादव (फाइल फोटो)

वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरा मोड़ पर सोमवार को ट्रक से कुचलकर दरोगा की मौत हो गई। दरोगा अनिल कुमार यादव (45) बिहार के भभुआ स्थित चांद के रहने वाले थे। घटना के बाद ट्रक चालक व खलासी वाहन छोड़कर भाग गए। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

 
अजय कुमार यादव सोनभद्र जनपद में वायरलेस विभाग में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। वह सोमवार सुबह स्कूटी से वाराणसी स्थित अपनी बहन के यहां गृह प्रवेश में जा रहे थे। तभी टेंगरा मोड़ पर स्कूटी फिसलने से ट्रक के नीचे आ गए।

विज्ञापन

ट्रक केे पहिए में फंसने से दरोगा बुरी तरह जख्मी हो गए। काफी देर बाद ट्रक के पहिए को खोलकर बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस उन्हें इलाज के ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार दरोगा अजय कुमार यादव मिर्जापुर पुलिस लाइन में पत्नी राधिका के साथ रहते थे। घटना की सूचना परिजनों को देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed