{"_id":"61a9fb383869a82da86b9a3d","slug":"bihar-middle-aged-man-died-due-to-drowning-in-ganga-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: गंगा में डूबने से अधेड़ की मौत, बिहार से काम करने आया था, तीन घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: गंगा में डूबने से अधेड़ की मौत, बिहार से काम करने आया था, तीन घंटे बाद मिला शव
Fri, 03 Dec 2021 04:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 03 Dec 2021 04:40 PM IST
विज्ञापन
गंगा से निकाला गया शव।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के भेलुपुर थाना शेयर के तुलसी घाट पर गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से रंजीत शर्मा(42) की मौत हो गई। साथियों की सूचना पर पहुंची भेलुपुर पुलिस ने एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को निकलवाया।
विज्ञापन
रंजीत मूल रूप से बेगूसराय (बिहार) जिले के चाकपुनर्वास के मतिहारी का रहने वाला था। बीते 23 तारीख को दुर्गाकुंड स्थित एक कॉम्प्लेक्स में कुछ लोगों के साथ काम करने आया था। शुक्रवार की सुबह रंजीत शर्मा आठ लोगों के साथ गंगा स्नान करने तुलसीघाट पहुंचा था।
विज्ञापन
वह स्नान के दौरान गहरे पानी मे चला गया, जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई। रंजीत के साथी पिंटू शर्मा ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ की मदद से तीन घंटे बाद शव को खोजकर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन