फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Biggest jam of the year: Vehicles kept crawling till midnight, took 45 minutes to cover a distance of five min

साल का सबसे बड़ा जाम: आधी रात तक रेंगते रहे वाहन, पांच मिनट की दूरी तय करने में लगे 45 मिनट

Sun, 10 Dec 2023 09:16 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 10 Dec 2023 09:16 AM IST
सार

वाराणसी में शनिवार को 10 हजार से ज्यादा दो पहिया और चार पहिया वाहन रेंगते रहे। ट्रैफिक पुलिस और थाने की पुलिस की नासमझी राहगीरों पर भारी पड़ी। जाम का मुख्य कारण लग्न के चलते वाहनों का दबाव था।

विज्ञापन
Biggest jam of the year: Vehicles kept crawling till midnight, took 45 minutes to cover a distance of five min
साल का सबसे बड़ा जाम - फोटो : संवाद

विस्तार

शादियों के मौसम में बनारस में साल का सबसे बड़ा जाम शनिवार को लगा। ककरमत्ता से मंडुवाडीह चौराहा होकर लहरतारा जाने में एक घंटे से अधिक का समय लगा। इसी तरह चांदपुर की ओर से मंडुवाडीह थाने से लेकर रथयात्रा ओवरब्रिज आने-जाने वाले दोनों रास्ते पूरी तरह चोक रहे। शाम पांच बजे से शुरू हुए जाम के कारण रात 12 बजे भी एक लेन पूरी तरह बंद रही।

विज्ञापन

जाम में चार एंबुलेंस भी फंसी रहीं। महमूरगंज, चितईपुर, सुंदरपुर, लंका-सामनेघाट, रामनगर और शिवपुर, पांडेयपुर, आशापुर, पहड़िया-चंद्रा चौराहा मार्ग पर दोनों तरफ की सड़कें जाम रहीं। कज्जाकपुरा, नक्खीघाट इलाका भी क्रॉसिंग के चलते शाम से लेकर रात तक जाम की चपेट में रहा। देर रात तक जाम की समस्या खत्म नहीं हुई।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

10 हजार से ज्यादा दो पहिया और चार पहिया वाहन रेंगते रहे। ट्रैफिक पुलिस और थाने की पुलिस की नासमझी राहगीरों पर भारी पड़ी। जाम का मुख्य कारण लग्न के चलते वाहनों का दबाव था। इसके अलावा वैवाहिक लॉनों में पार्किंग की सुविधा न होना भी जाम का प्रमुख कारण रहा। साथ ही बाहरी जिलों से आए काफी संख्या में लोग और वाहनों की वजह से भी जाम बढ़ा।

Biggest jam of the year: Vehicles kept crawling till midnight, took 45 minutes to cover a distance of five min
वाराणसी में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

बैंड, बाजा, बरात से शहर में जाम ही जाम, मचा त्राहिमाम
सुबह बनारस, शाम बनारस, जब देखो तब जाम बनारस... यह लाइन शहर की ध्वस्त यातायात व्यवस्था को लेकर लोगों की जुबान पर है। रविवार की सुबह से लेकर रात तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाम से लोग कराह उठे। अधिकतर जगहों पर सड़क पर बैंड, बाजा और बरात से मार्ग बाधित रहा। वैवाहिक लॉन के बाहर सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़ी गाड़ियों के चलते दिक्कत हुई। ककरमत्ता से लेकर मंडुवाडीह चौराहे तक पांच मिनट की दूरी तय करने में आधे घंटे से अधिक का समय लग गया। बरेका गेट से लेकर मंडुवाडीह चौराहे तक सात प्वाइंट पर यातायात पुलिस कर्मी तैनात रहे, लेकिन जाम लगा रहा।

शहर के अधिकतर इलाकों में वैवाहिक लग्न के चलते अचानक सड़कों पर शाम के समय दबाव बढ़ गया। जिले के एक हजार से अधिक लॉन और छह सौ होटलों में शादियों की बुकिंग रहीं। इसके कारण लगभग सभी क्षेत्र जाम की चपेट में रहे। थानों के वायरलेस सेट पर जाम की शिकायत आती रही।
लहरतारा से मंडुवाडीह चौराह तक की एक लेन पूरी तरह से जाम की चपेट में रहा। महमूरगंज, चितईपुर, सुंदरपुर, लंका-सामनेघाट, रामनगर और शिवपुर, पांडेयपुर, आशापुर, पहड़िया-चंद्रा चौराहा मार्ग पर दोनों तरफ लॉन और पार्किंग फुल रहा। सड़क पर ही दोनों साइड गाड़ियां खड़ी रहीं और एक भी पुलिसकर्मी यहां नहीं था। कज्जाकपुरा, नक्खीघाट इलाका भी क्रॉसिंग के चलते शाम से लेकर रात तक जाम की चपेट में रहा।

ईंधन खर्च होता रहा, गाड़ियों के चक्के थमे रहे

मंडुवाडीह चौराहे पर जाम की समस्या खत्म नहीं हो रही है। जबकि अपर पुलिस आयुक्त कानून व व्यवस्था एस. चिनप्पा, डीसीपी प्रबल प्रताप सिंह कई बार बैठक कर इसकी समीक्षा कर चुके हैं। फुलवरिया फोरलेन शुरू होने के बाद से इस मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ा लेकिन जाम के कारणों का कोई ठोस उपाय नहीं ढूंढा जा सका। जाम में गाड़ियों का इंजन स्टार्ट रहा, लेकिन पहिये थमे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed