फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Big news of crime in UP: Threat to kill for asking money for cigarettes, then case of prostitution comes to li

क्राइम की चार बड़ी खबरें: सिगरेट का पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी, वहीं पुजारी पर दिनदहाड़े हुआ हमला

Sat, 30 Dec 2023 01:09 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 30 Dec 2023 01:09 PM IST
सार

लल्लापुरा में सिगरेट का पैसा मांगने पर एक मनबढ़ ने दुकानदार को जान से मारने की धमकी दी। सिगरा थाने में ककरमत्ता क्षेत्र की न्यू कॉलोनी निवासी सुजीत प्रजापति ने तहरीर दी। 

विज्ञापन
Big news of crime in UP: Threat to kill for asking money for cigarettes, then case of prostitution comes to li
क्राइम (काल्पनिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मगहर स्थित संत कबीर समाधि के मुख्य पुजारी शांति दास पर गुरुवार को कुछ लोगों ने हमला कर दिया। शांति दास की तहरीर पर मगहर पुलिस ने वाराणसी के मदरवा निवासी अनिल दास समेत तीन नामजद और सात अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाद का कारण मठ का अंदरूनी कलह बताई जा रही है। शिष्य शांति दास ने तहरीर में बताया है कि सद्गुरु कबीर समाधि के मुख्य पुजारी हैं। वह अनुसूचित जाति के हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे पूजा स्थल पर साफ-सफाई कर रहे थे। इसी बीच अनिल, सुधीर यादव व सुरेंद्र यादव और सात अन्य लोगों के साथ लाठी और पिस्टल लेकर मठ में घुस आए। आरोप है कि श्रद्धालुओं के सामने जातिसूचक शब्दों के साथ गालियां देते हुए मारपीट की। आरोपियों ने पिस्टल के बट से भी मारा। मठ के रोहित दास, श्यामधनी दास और अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाया। इसके बाद अस्पताल ले गए।

विज्ञापन


कबीर चौरा के मुख्य पुजारी शांति दास की तहरीर के आधार पर अनिल दास, सुधीर यादव, सुरेंद्र यादव और सात अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। -दीपांशी राठौर, सीओ सदर
विज्ञापन


क्राइम की अन्य खबरें

सिगरेट का पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी

लल्लापुरा में सिगरेट का पैसा मांगने पर एक मनबढ़ ने दुकानदार को जान से मारने की धमकी दी। सिगरा थाने में ककरमत्ता क्षेत्र की न्यू कॉलोनी निवासी सुजीत प्रजापति ने तहरीर दी। सुजीत ने बताया कि पड़ोस का युवक बिना पैसे दिए सिगरेट ले जाता था। बृहस्पतिवार को वह दुकान आया। सिगरेट का पैसा मांगने पर शीशे की बोतल फोड़ कर उसकी गर्दन पर लगाकर जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देह व्यापार में संलिप्तता के आरोप में दो महिलाओं का चालान
कैंट स्टेशन और आसपास गुरुवार रात एसीपी चेतगंज नीतू ने औचक निरीक्षण किया। देह व्यापार में संलिप्तता की आशंका में दो महिलाओं का चालान किया गया। शुक्रवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। सिगरा थानाध्यक्ष राजू सिंह और पुलिस फोर्स के साथ एसीपी चेतगंज नीतू ने कैंट स्टेशन और रोडवेज क्षेत्र के गेस्ट हाउस व लॉज का निरीक्षण किया। एसीपी ने रजिस्टर चेक कर यात्रियों की जानकारी जुटाई। इसी दौरान दो महिलाएं पकड़ी गईं। 


चारपहिया वाहन सवारों ने की मारपीट, मुकदमा
नाटी इमली, ईश्वरगंगी निवासी योगेश मेहता और दो साथियों के साथ चारपहिया वाहन सवार लोगों ने मारपीट की। सिगरा थाने में यथार्थ सिंह गोलू और उसके तीन-चार अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। योगेश ने पुलिस को बताया कि वह कैंट रोडवेज क्षेत्र स्थित एक होटल के सामने दो दोस्तों के साथ खड़े थे। चारपहिया वाहन से यथार्थ सिंह गोलू अपने साथियों के साथ आया। वाहन के सामने से हटने के लिए कहा और फिर गालीगलौज करते हुए मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed