{"_id":"5b12ba0c4f1c1bf86e8b5ee9","slug":"big-damage-due-to-storm-in-sonbhadra-and-three-people-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के इस जिले में आंधी ने मचाया तांडव, दीवार-पेड़ गिरने से तीन की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के इस जिले में आंधी ने मचाया तांडव, दीवार-पेड़ गिरने से तीन की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
आंधी से गिरे पेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सोनभद्र के अनपरा और सिंगरौली परिक्षेत्र में शनिवार की शाम को आई आंधी से तीन लोगों की जान चली गई। आंधी से पेड़ और घरों को नुकसान हुआ। पेड़ गिरने से वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग घंटों जाम रहा। अनपरा परियोजना में आई खराबी के चौथी इकाई से उत्पादन ठप हो गया।
अनपरा थाना क्षेत्र के बजरंगनगर निवासी रामविचार गुप्ता (50) शनिवार की शाम साढ़े चार बजे बाजार से घर जा रहे थे। जैसे ही वह अपने मकान से कुछ पहले पहुंचे तेज आंधी से सड़क के किनारे एक दीवार भरभरा कर रामविचार गुप्ता पर जा गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाय़ा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं अनपरा के सफारी होटल परिसर में स्थित दो विशालकाय पेड़ों के गिरने से उसकी चपेट में होटल का गार्ड सागरदह निवासी महावीर गुर्जर (40) घायल हो गया। गार्ड ने नेहरू शताब्दी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उधर, सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में एनसीएल मुख्यालय के सामने एसबीआई एटीएम में संविदा में कार्यरत पाठक (50) आंधी तूफान में गिर रहे आम बटोर रहे थे। इसी दौरान एक भारी भरकम डाल उस पर गिर पड़ी जिससे उसकी मौत हो गई।

बिजली आपूर्ति और दूर संचार व्यवस्था ठप
आंधी से गिरा टीन शेड
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ आंधी के चलते शक्तिनगर से अनपरा के बीच दर्जनों स्थानों पर पेड़ गिरने से वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग जाम रहा। आंधी से सबसे अधिक नुकसान खपरैल व एस्बेस्टस छाजन वाले मकानों को हुआ है।
अनपरा तापीय परियोजना में आंधी के दौरान इंसुलेटर क्षतिग्रस्त होने से पांच सौ मेगावाट की चौथी व 210 मेगावाट की दूसरी इकाई ट्रिप कर गई। हालांकि आंधी समाप्त होने के बाद दूसरी इकाई को लाइटअप कर लिया गया। चौथी इकाई को लाइटअप नहीं किया जा सका था।
आंधी से दर्जनों स्थानों पर बिजली के खंभों व तारों के टूटने से अनपरा, शक्तिगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। दूर संचार व्यवस्था भी ठप है।