{"_id":"62bedcc876b8b95345301324","slug":"big-challenge-to-overcome-the-shortage-of-doctors-in-government-hospitals-in-varanasi-patients-are-facing-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करना बड़ी चुनौती, मरीजों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करना बड़ी चुनौती, मरीजों को हो रही परेशानी
Fri, 01 Jul 2022 05:08 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 01 Jul 2022 05:08 PM IST
सार
वाराणसी जिले के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी लंबे समय से बनी हुई है। आए दिन खाली पदों को भरने के दावे किए जाते हैं, लेकिन स्थिति जस की तस है। हालत यह है कि कई प्रमुख विशेषज्ञ ही अस्पतालों में नहीं हैं।
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल में डॉक्टर का इंतजार करते मरीज और उनके परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी लंबे समय से बनी हुई है। आए दिन खाली पदों को भरने के दावे किए जाते हैं, लेकिन स्थिति जस की तस है। हालत यह है कि कई प्रमुख विशेषज्ञ ही अस्पतालों में नहीं हैं, जिसकी वजह से मरीजों को निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन
सबसे अधिक संकट हृदय रोग विशेषज्ञों की है। दीनदयाल अस्पताल में जहां हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। मंडलीय अस्पताल में पद तो दो स्वीकृत हैं लेकिन एक ही हृदय रोग विशेषज्ञ सेवा कर रहे हैं। ऐसे में मरीजों का दबाव बढ़ गया है। 300 से 400 मरीजों की हर दिन ओपीडी वाले जिला महिला अस्पताल में भी स्त्री रोग विशेषज्ञ के छह पद लंबे समय से खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
दीनदयाल अस्पताल में 43 स्वीकृत पदों के सापेक्ष केवल 22 चिकित्सक ही हैं। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में फिजिशियन, चेस्ट फिजिशियन नहीं हैं। सर्जन के तीनों पद खाली हैं। शास्त्री अस्पताल रामनगर में 32 स्वीकृत पदों में केवल 19 चिकित्सक ही सेवा दे रहे हैं। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। चिकित्सकों की कमी को दूर करने की दिशा में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन