{"_id":"6749e1287d56e85fde08dd6e","slug":"big-campaign-to-eradicate-malnutrition-3-88-lakh-children-will-be-given-vitamin-a-supplements-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : कुपोषण मुक्ति का बड़ा अभियान, 3.88 लाख नौनिहालों को पिलाई जायेगी विटामिन ए की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : कुपोषण मुक्ति का बड़ा अभियान, 3.88 लाख नौनिहालों को पिलाई जायेगी विटामिन ए की खुराक
Fri, 29 Nov 2024 09:14 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Fri, 29 Nov 2024 09:14 PM IST
सार
कुपोषण से मुक्ती का बड़ा अभियान वाराणसी में चलने वाला है। आने वाली चार दिसंबर से लेकर तीन जनवरी तक ये अभियान चलेगा जिसे महाभियान का नाम दिया गया है। इसमें 9 माह से 1 वर्ष तक के बच्चे को आधा चम्मच यानी 1 एमएल तथा 1 से 5 वर्ष तक के बच्चे को 2 एमएल की विटामिन ए की खुराक पिलाई जायेगी।
विज्ञापन
सीएमओ डाक्टर संदीप चौधरी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुपोषण से मुक्त रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग बड़ा अभियान चलाने जा रहा है इसके तहत नौनिहालों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी और ये कार्यक्रम एक माह तक चलेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि यह अभियान बुधवार एवं शनिवार को आयोजित होने वाले ग्रामीण एवं शहरी स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस सत्रों के अतिरिक्त सोमवार को भी विटामिन-ए का आच्छादन किया जाएगा।
विज्ञापन
अभियान के दौरान पूर्ण टीकाकरण (24 माह तक), सम्पूर्ण टीकाकरण, वजन लेना और अति कुपोषित बच्चों को चिन्हित करना, सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाना, एक घंटे के अंदर और छह माह तक सिर्फ स्तनपान को लेकर जन जागरूकता, आयोडीन युक्त की नमक के सेवन के प्रति जागरूक करने पर ज़ोर दिया जाएगा। अभियान के दौरान सात माह से पाँच वर्ष तक के बच्चों को आयरन सीरप भी पिलाया जायेगा।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एके मौर्या ने बताया कि पहली खुराक 9 से 12 माह के बीच एमआर 1 टीके के साथ दूसरी खुराक 16 से 24 माह के बीच एमआर 2 टीके के साथ तथा तीसरी से 9 वीं खुराक 6-6 महीने के अंतराल पर ‘विटामिन ए सम्पूरण’ अभियान के अंतर्गत पिलायी जायेगी| 9 माह से 1 वर्ष तक के बच्चे को आधा चम्मच (1 एमएल) तथा 1 से 5 वर्ष तक के बच्चे को 1 पूरा चम्मच (2 एमएल) विटामिन ए की खुराक पिलाई जायेगी| समुदाय में सभी जनमानस से अनुरोध है कि पहली से 9 वीं खुराक में जो भी खुराक छूट गई हो या ड्यू हो उसे अवश्य पिलाएं।
विज्ञापन
बताया कि विटामिन ‘ए’ की कमी से बच्चों में नजर का कमजोर होना, रात्रि के समय कम दिखाई देना, अंधेपन का शिकार हो जाना, रूखी आँख, रूखी त्वचा और त्वचा से संबन्धित समस्या सहित निमोनिया और डायरिया से निजात मिल जाती है। इससे बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, साथ ही यह बच्चों में हड्डी के विकास, झिल्ली (म्युकोसा) के विकास में सहायक होता है| इसलिए बच्चों को विटामिन ए की खुराक देना बेहद आवश्यक है।
माह भर चलने वाले इस विशेष अभियान के दौरान नये कुपोषित बच्चों को भी चिन्हित किया जायेगा। ग्रामीण महिलाओं को अभियान से जुड़ी महिला कार्यकर्ता दैनिक जीवन में आयोडीन के प्रयोग की उपयोगिता से परिचित कराएंगी जिससे वह रसोई में आयोडीन युक्त नमक का प्रयोग शुरू कर सकें। ऐसा करके देश का भविष्य कहे जाने वाले बच्चों में आयोडीन की कमी से होने बाले विभिन्न रोगों से भी सुरक्षित किया जायेगा।