फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Big brands participated in the special exhibition of handicrafts and handlooms.

Varanasi News: हस्तशिल्प और हथकरघा की विशेष प्रदर्शनी में बड़े ब्रांडों ने की शिरकत

Fri, 22 Dec 2023 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Big brands participated in the special exhibition of handicrafts and handlooms.
विकास आयुक्त हस्तशिल्प, भारत सरकार व पूर्वांचल निर्यातक संघ की ओर से आयोजित तीन दिवसीय इंडेक्स 2023 हस्तशिल्प और हथकरघा की विशेष प्रदर्शनी बृहस्पतिवार को शुरू हुई। बड़ालालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ''दयालु'' ने किया। इसमें बड़े ब्रांडों ने शिरकत की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रविंद्र जायसवाल ने कहा कि ईस्टर्न यूपी एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन हथकरघा, कपड़े व हस्तकला के निर्यातकों, निर्माताओं, कारीगरों और बुनकरों में सबसे पुरानी संस्था है। हिंदटेक्स अब एक बड़ा मंच बन गया है। जहां दुनियाभर से व भारत के खरीदार वाराणसी के निर्माताओं, बुनकरों, कारीगरों से व्यवसाय के लिए संपर्क करते हैं। डॉ. दयाशंकर मिश्र ''दयालु'' ने कहा कि इसका लाभ वाराणसी के व्यापारियों को मिलेगा। यूपिया के अध्यक्ष नवीन कपूर ने बताया कि इसमें बड़े ब्रांड भाग ले रहे हैं। राजेश कुशवाहा, अनुपम अग्रवाल, हाजी रईस अहमद, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed