फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Big blow to Sarva Seva Sangh Land claim rejected, railway administration busy preparing for demolition

सर्व सेवा संघ को बड़ा झटका: जमीन का दावा खारिज, भवन ध्वस्तीकरण की तैयारी में जुटा रेलवे प्रशासन

Wed, 19 Jul 2023 11:08 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 19 Jul 2023 11:08 AM IST
सार

जिलाधिकारी वाराणसी की कोर्ट ने सर्व सेवा संघ की जमीन का दावा खारिज कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि जमीन रेलवे की है। इसी आधार पर रेलवे प्रशासन ने संघ भवन के ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी कर दिया। इसके बाद ही सर्व सेवा संघ ने याचिका दाखिल करके जिलाधिकारी कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी।

विज्ञापन
Big blow to Sarva Seva Sangh Land claim rejected, railway administration busy preparing for demolition
सर्व सेवा संघ भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने अखिल भारत सर्व सेवा संघ की याचिका सोमवार को खारिज कर दी। अब रेलवे प्रशासन भवन ध्वस्तीकरण की तैयारी में जुट गया है। इसका नोटिस पहले ही जारी किया गया था।

विज्ञापन

जिलाधिकारी वाराणसी की कोर्ट ने सर्व सेवा संघ की जमीन का दावा खारिज कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि जमीन रेलवे की है। इसी आधार पर रेलवे प्रशासन ने संघ भवन के ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी कर दिया। इसके बाद ही सर्व सेवा संघ ने याचिका दाखिल करके जिलाधिकारी कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संघ की याचिका खारिज की थी। अब सुप्रीम कोर्ट से झटका मिला है। रेलवे प्रशासन के मुताबिक, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया था। साफ किया था कि जमीन रेलवे की है। अब ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को आरपीएफ सहित अन्य टीमें लगाई गई थीं, लेकिन ऐन वक्त पर फैसला बदल दिया गया। यह जमीन काशी स्टेशन के विस्तार की जद में है।

विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दाखिल करेगा संघ

सर्व सेवा संघ के संयोजक रामधीरज के मुताबिक न्यायमूर्ति हरिकेश राय और पंकज मित्तल की खंडपीठ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दाखिल करने का सुझाव दिया। पीठ ने यह भी कहा कि रेलवे से सर्व सेवा संघ द्वारा भूमि खरीद करने के मामले में वाराणसी की निचली अदालत में विचाराधीन वाद पर इस आदेश का कोई प्रभाव नही होगा। जल्द ही निचली अदालत में नई अपील दाखिल करेंगे। साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक नई विशेष अनुमति याचिका दाखिल की जाएगी। इसमें हाईकोर्ट के 26 मई 2023 के आदेश को चुनौती दी जाएगी। इस बीच शांतिपूर्ण तरीके से सविनय अवज्ञा सत्याग्रह जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed