फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Big action taken on first day of campaign against encroachment on drains varanasi fine also collected

Varanasi: नालों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के पहले दिन बड़ी कार्रवाई, 1.25 लाख रुपये जुर्माना भी वसूला

Sat, 31 May 2025 03:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 31 May 2025 03:47 PM IST
सार

Encroachment in Varanasi: वाराणसी में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अतिक्रमणकारियों में हड़कंप का माहाैल रहा। टीम ने अतिक्रमण करने वालों से 1.25 लाख जुर्माना वसूला गया। साथ ही चेताया गया कि अब अतिक्रमण किया तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Big action taken on first day of campaign against encroachment on drains varanasi fine also collected
जैतपुरा में अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Nagar Nigam Varanasi: नालों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ शुक्रवार को नगर निगम की ओर से अभियान चलाया गया। पहले दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 जगहों पर बुलडोजर लगाकर अतिक्रमण ढहाए गए। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों से 1.25 लाख जुर्माना वसूला गया। 

विज्ञापन


तहसील के सामने पीडब्ल्यूडी के नाले के पीछे नगर निगम का बड़े नाले पर प्रतिष्ठान की ओर से टाइल्स लगाकर अतिक्रमण किया गया था। विरोध के बावजूद नगर निगम ने लगभग 200 मीटर लगे टाइल्स को तोड़कर अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन


पहले दिन वरुणा पार जोन व सारनाथ जोन से अभियान शुरू किया गया। वरुणा पार जोन के जोनल अधिकारी जितेंद्र कुमार आनंद के नेतृत्च में नदेसर व भोजूबीर में अभियान चलाया गया। बड़े नालों के अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़ा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दूसरी तरफ सारनाथ जोन के जोनल अधिकारी अनुपम त्रिपाठी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इसमें कालीमाता मंदिर से पहड़िया चौराहा तक, पहड़िया चौराहा से ओमनगर चौराहा तक, ओम नगर चौराहा से रोना बेला मार्ग पर नालों के अतिक्रमण को तोड़ा गया। 11 हजार जुर्माना वसूला गया। 

जोनल अधिकारी आदमपुर मृत्युजंय नारायण मिश्र की ओर से छविमहल के पास नाले के अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़ा गया। अतिक्रमण करने वालों से 1.14 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। 

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने सभी जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके जोन में जहां कहीं भी नालों, नालियों पर अतिक्रमण हो उसे नोटिस देकर हटवाएं। यदि निर्धारित अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो उसे तोड़ा जाए। नगर आयुक्त के अनुसार यह अभियान प्रतिदिन चलेगा। 

अपर नगर आयुक्त संगम लाल की ओर से जारी आदेश में शनिवार को सारनाथ जोन के पहड़िया चौराहे से ओम नगर चौराहा तक, ओम नगर चौराहे से रोनाबेला चौराहा तक अभियान चलेगा। आदमपुर जोन में गोलगड्डा से पीलीकोठी आदमपुर थाना त्रिमुहानी तक चलेगा।

कई इलाकों से निगम ने हटवाए अतिक्रमण 
वाराणसी। नगर निगम की ओर से शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। प्रवर्तन दल ने धनेसरा पोखरा के छूटे हुए बाउंड्रीवाल का काम पूरा कराया। पांडेयपुर काली माता मंदिर आवास विकास, पहाड़िया चौराहा से बेनीपुर पोखरा तक अतिक्रमण हटवाए। 1.15 लाख  रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल संदीप शर्मा ने कार्रवाई की। 

वीडीए ने चार बीघे में अवैध प्लाॅटिंग कराई ध्वस्त 
वाराणसी। वीडीए ने शुक्रवार को चार बीघे की अवैध प्लाॅटिंग ध्वस्त कराई। नगवां/भेलूपुर वार्ड के डाफी में बब्लू पांडेय व अन्य की ओर से बिना ले -आउट स्वीकृत कराए 4 बीघा में अवैध प्लाॅटिंग की गई थी। जोनल अधिकारी सिंह संजीव कुमार, अवर अभियंता आदर्श निराला ने कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed