Varanasi: जिला अस्पताल के सीएमएस का तबादला, डॉ. दिग्विजय सिंह को मिली नई जिम्मेदारी
अमर उजाला में 22 जून को एमसीएच विंग में लापरवाही की खबर आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने जहा डीएम से जांच करवाई वही प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने भी अपर निदेशक से रिपोर्ट मांगी थी। दो अलग अलग जांच में सीएमएस ने ओपीडी में डॉक्टरों के लेट से आने को उनके योगा करने का हवाला दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) विंग के संचालन में गड़बड़ी और अव्यवस्था के बीच दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ आरके सिंह को हटा दिया गया है। उन्हें अमेठी में 200 बेडों के अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता बनाया गया है। जिला अस्पताल का नया सीएमएस डॉ दिग्विजय सिंह को बनाया गया है। डॉ दिग्विजय अभी तक वाराणसी मंडल के संयुक्त निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्होंने एमसीएच विंग की व्यवस्थाओं में सुधार का दावा किया है।
यह भी पढ़ें- ना समय से इलाज...ना ही डॉक्टर: 29 बेड में से इस्तेमाल होते हैं 12 बेड, गर्भवती महिलाओं ने सुनाई व्यथा
एमसीएच विंग का संचालन दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल के सीएमएस की देखरेख में ही चल रहा है। 50 बेड की व्यवस्था है, लेकिन 29 बेडों पर ही इलाज किया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं ने इलाज में लापरवाही का मामला उठाया तो अमर उजाला संवाददाता ने 21 जून को पड़ताल की। इससे गड़बड़ी खुलकर सामने आ गई।
पता चला कि डॉक्टर ही समय से नहीं आ रहे हैं। ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से हैं, लेकिन डॉक्टर सुबह 9:15 बजे पहुंचते हैं। इमरजेंसी तक नहीं चलती है। मामला सामने आने के बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व प्रमुख सचिव ने रिपोर्ट मांगी।
जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने दो सदस्यीय कमेटी (ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व सीएमओ) गठित करके जांच भी कराई। जांच के दौरान एमसीएच विंग के संचालन में लापरवाही की बात सामने आई थी। इस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई थी। ठीक इसी तरह अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ मंजुला सिंह ने भी जांच की थी। चर्चा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही सीएमएस डॉ आरके सिंह को हटाया गया है। हालांकि, शासन ने एक साथ प्रदेश के कई अस्पतालों के सीएमएस बदले हैं। इसमें जनहित के आधार पर तबादले की बात कही गई है।
डॉ. ओपी तिवारी बने संयुक्त निदेशक, चार वरिष्ठ परामर्शदाता भी मिले
आजमगढ़ मंडल के संयुक्त निदेशक रहे डॉ. ओपी तिवारी को वाराणसी मंडल का नया संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य बनाया गया है। साथ ही गाजीपुर में जिला पुरुष चिकित्सालय में वरिष्ठ परामर्शदाता रहे डॉ. रविंद्र नाथ सिंह को इसी पद पर दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल भेजा गया है। इसी तरह बरेली मानसिक अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता डाॅ. चंद्रप्रकाश मल्ल को वाराणसी मानसिक अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के तौर पर तैनाती मिली है। मिर्जापुर में वरिष्ठ परामर्शदाता रहे डॉ. विकास प्रताप सिंह को मंडलीय अस्पताल में इसी पद पर तैनाती दी गई है। प्रयागराज में एसीएमओ डा. सत्येन राय को मंडलीय अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता पद पर तैनात किया गया है।