फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Big Accident in varanasi Daughter searching her injured mother she treated another hospital

जर्जर भवन गिरने का मामला: मां को ढूंढती रहीं आंखें, पिता बोले- दूसरे अस्पताल में चल रहा इलाज; लोग हो गए भावुक

Wed, 07 Aug 2024 10:01 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 07 Aug 2024 10:01 AM IST
सार

Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर के पास येलो जोन में हुए दर्दनाक हादसे के बाद हर कोई सहम गया। एनडीआरएफ की टीम ने सभी घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। मंडलीय और बीएचयू अस्पताल में सभी का इलाज लच रहा है।

विज्ञापन
Big Accident in varanasi Daughter searching her injured mother she treated another hospital
मंडलीय अस्पताल में घायल युवती का हालचाल जानते रिश्तेदार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ से बेटी सपना को साथ लेकर प्रेमलता बहन कुसुमलता के घर बाबा के दर्शन आई थी। सपना को क्या पता था कि मां के साथ यह उसकी आखिरी यात्रा होगी। घटना में घायल मां को डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


सपना गंभीर रूप से घायल थी। वह दर्द से कराह रही थी। घटना से डरी, सहमी होने से वह बोल नहीं पा रही थी। आसपास के बेड पर भर्ती लोगों पर जब उसकी नजर जाती थी तो वह मां को ढूंढती रहती थी। जब मां नहीं मिली तो वह घबरा गई। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद पिता आकाश पहुंचे तो उनसे मां के बारे में पूछा। पत्नी को खो देने का गम लिए पिता ने कलेजे पर पत्थर रखकर यहीं कहा कि मां ठीक हैं, उसका दूसरे अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल में मौजूद लोग यह देखकर भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्जर मकान के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग डर कर घर से बाहर निकल गए। हर कोई जान बचाते हुए सड़क पर आ गया। लोग मलबे में दबे लोगों को बचाने की गुहार लगाते हुए चिल्लाने लगे। 

पुलिस, एनडीआरएफ के जवान भी पहुंच गए। एक-एक कर लोगों को बाहर निकाला गया। अस्पताल पहुंचने पर प्रेमलता को मृत घोषित किया गया तो परिजन रोने लगे। मौत की जानकारी इमरजेंसी वार्ड में बिटिया सपना को नहीं दी गई। 

प्रेमलता की बहन कुसुमलता के साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गए। पत्नी की मौत की सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे आकाश का रो-रोकर बुरा हाल था। कुछ देर बाद बेटी को दिखाने ले जाया गया। बेटी के पास पहुंचने से पहले पिता ने आंखों के आंसू पोछे। अंदर गए तो बेटी उन्हें देखकर रोने लगी।

Big Accident in varanasi Daughter searching her injured mother she treated another hospital
सामाजिक लोगों ने भी अस्पताल में घायलों का जाना हाल। - फोटो : अमर उजाला

मलबे में दबा पूरा परिवार, जवान दिखे तो जगी उम्मीद
घटना में दस लोगों में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। पांचों पांडवा निवासी रमेश गुप्ता, उनकी पत्नी कुसुमलता गुप्ता, बेटी रितिका गुप्ता, बेटा ऋषभ गुप्ता का इलाज मंडलीय अस्पताल में चल रहा है। 

रमेश गुप्ता ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई सभी लोग सो रहे थे। जैसे ही मलबा गिरा और नींद खुली तो चिल्लाकर पत्नी और बच्चों को जगाने लगे। देखते देखते सभी लोग मलबे में दब गए। मलबा इतना अधिक था कि दम घुटने लगा। एनडीआरएफ जवान दिखाई दिए तब जाकर जान बचने की उम्मीद जगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed