फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bibek Debroy said India emerged as world power will become third largest economy by 2026-27

Varanasi: बिबेक देबरॉय बोले- विश्वशक्ति के रूप में उभरा भारत, 2026-27 तक बनेगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

Thu, 19 Oct 2023 05:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 19 Oct 2023 05:55 PM IST
सार

वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (पीएम ईएसी) के चेयरमैन बिबेक देबरॉय ने  कहा कि भारत  दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वशक्ति के रूप में उभरा है।

विज्ञापन
Bibek Debroy said India emerged as world power will become third largest economy by 2026-27
करपात्री धाम में आयोजित कार्यक्रम में बिबेक देबरॉय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (पीएम ईएसी) के चेयरमैन बिबेक देबरॉय ने  कहा कि पिछले 9 वर्षों में देश की आर्थिक स्थिति में व्यापक परिवर्तन हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वशक्ति के रूप में उभरा है। पीएम मोदी के दूरदर्शी निर्णयों के कारण हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। ये बातें उन्होंने केदारघाट स्थित श्री करपात्री धाम में युवा चेतना के द्वारा विश्वगुरु भारत विषयक व्याख्यान को संबोधित करते हुए कहीं।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि बिबेक देबरॉय ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत के नेतृत्व में आगे बढ़ने को आतुर है। 2026-27 तक देश की अर्थव्यवस्था विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। 2047 तक देश काफी बदल जाएगा। कार्यक्रम में स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती ने कहा की भारत पूरी दुनिया का गुरु है। 
विज्ञापन


स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की युवा पीढ़ी को भारत माता के वैभव को बढ़ाने हेतु आगे आना होगा। कहा की हमारी संस्कृति ही हमें महान बनाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की प्रभु राम से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक सबने दुनिया के सामने त्याग का परिचय दिया है। आज अमेरिका और चीन भारत के नेतृत्व में चलने को तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed