फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bi weekly train to Varanasi from Mysore

गुरुवार और शनिवार को पकड़िए मैसूर की ट्रेन

Wed, 24 Dec 2014 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Wed, 24 Dec 2014 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bi weekly train to Varanasi from Mysore
वाराणसी से अब मैसूर की यात्रा और आसान होगी। मोदी सरकार के पहले रेल बजट में वाराणसी को दक्षिण भारत से जोड़ने के लिए मिली महत्वपूर्ण ट्रेन में शामिल वाराणसी-मैसूर एक्सप्रेस 27 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। यह ट्रेन कैंट स्टेशन से प्रत्येक गुरुवार व शनिवार को रात 9:05 बजे से प्रस्थान करेगी। वहीं, 25 दिसंबर को मैसूर से ट्रेन का शुभारंभ हो रहा है। उधर, ट्रेन में सीट का ऑनलाइन आरक्षण शुरू हो गया है।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 16229/16230 मैसूर-वाराणसी एक्सप्रेस, मैसूर  से प्रत्येक मंगलवार और बृहस्पतिवार की सुबह 7.20 बजे से चलेगी। वहां से चलकर ट्रेन तीसरे दिन सुबह 9.11 बजे मिर्जापुर और 11.50 बजे वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन


वहीं वाराणसी से 27 दिसंबर सेे यह गाड़ी प्रत्येक बृहस्पतिवार और शनिवार की रात 9.05   बजे छूटकर 10.46 बजे मिर्जापुर, छिवकी, सतना, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, अहमदनगर, सोलापुर होते हुए तीसरे दिन मैसूर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन में एसी-2 और एसी-3 के एक-एक कोच, छह स्लीपर, छह जनरल, दो एसएलआर कोच लगाया जाएगा। हालांकि इसमें पैंट्रीकार नहीं होगा। मंगलवार की शाम 6:30 बजे बड़ौदा हाउस से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई। वहीं रात 10 बजे कैंट स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में भी इस ट्रेन के संबंध में तय शेड्यूल पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed