{"_id":"6a2a5e8020162f8b2f075ba2","slug":"bhutan-to-build-buddhist-temple-and-guest-house-in-varanasi-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: वाराणसी में भूटान बनाएगा बौद्ध मंदिर व गेस्ट हाउस, बौद्ध पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: वाराणसी में भूटान बनाएगा बौद्ध मंदिर व गेस्ट हाउस, बौद्ध पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Thu, 11 Jun 2026 12:36 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:36 PM IST
सार
Varanasi News: भूटान वाराणसी में बौद्ध मंदिर व गेस्ट हाउस बनाएगा। इसे लेकर पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इससे बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
Buddha
- फोटो : adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और भूटान के सांस्कृतिक व आध्यात्मिक संबंधों को और मजबूत करते हुए बुधवार को पर्यटन विभाग और रॉयल गवर्नमेंट ऑफ भूटान के बीच एमओयू हुए। इसके तहत वाराणसी में बौद्ध मंदिर व गेस्ट हाउस निर्माण के लिए भूटान सरकार को दो एकड़ भूमि दी जाएगी। यह बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ दोनों देशों के बीच धार्मिक व सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी मजबूती देगा।
विज्ञापन
भूमि संबंधी डीड पर पर्यटन विभाग के विशेष सचिव मृदुल चौधरी और भूटान सरकार की प्रतिनिधि और उप प्रमुख मिशन ताशी पेल्डेन ने हस्ताक्षर किया। वहीं मंत्री-परामर्शदाता (वित्त) चिमी वांगमो तथा सेंट्रल मोनास्टिक बॉडी ऑफ भूटान के भारत-भूटान मठवासी मामलों के संयुक्त सचिव उगेन नामग्याल इस दौरान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इसके तहत रॉयल गवर्नमेंट ऑफ भूटान को वाराणसी के पिंडरा, कोलअसला स्थित अजईपुर में बौद्ध मंदिर और गेस्ट हाउस के लिए जमीन दी जाएगी। पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इससे बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। विशेषकर भूटान से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP News: पंकज चौधरी ने विश्वनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर लिया आशीर्वाद, महाआरती और दीपोत्सव हुए में शामिल
उन्होंने बताया कि 30 साल की लीज पर दी जाने वाली भूमि का वार्षिक किराया मात्र एक रुपये निर्धारित किया गया है। यह परियोजना बौद्ध श्रद्धालुओं और भिक्षुओं के लिए महत्वपूर्ण आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित होगी।