फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhupendra singh chudasma strike on major alliance in varanasi

गुजरात के मंत्री ने महागठबंधन पर साधा निशाना, बोले- सिर्फ स्वार्थ के लिए किया गया है मेल

Wed, 06 Feb 2019 01:53 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 06 Feb 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
Bhupendra singh chudasma strike on major alliance in varanasi
भूपेंद्र सिंह चूड़ास्मा - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री(prime minister) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे गुजरात के तीन मंत्रियों ने महागठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन(major alliance) का कोई सिद्धांत नहीं है, इसलिए यह टिकेगा नहीं। यह केवल स्वार्थ के लिए किया गया एक मेल है।
विज्ञापन


बुधवार को गुजरात के तीन मंत्रियों शिक्षा एवं राजस्व मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ास्मा, आदिवासी कल्याण मंत्री गणपत भाई वसावा और महिला विकास मंत्री विभावरी बेन दवे ने काशी विश्वनाथ मंदिर(kashi vishwanath temple)  में दर्शन पूजन किया। इस दौरान भूपेंद्र सिंह चूड़ास्मा ने कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव(lok sabha election) में जिस तरह बीजेपी(BJP) सरकार ने बहुमत से सरकार बनाई थी। उसी तरह 2019 में भी बनाएगी और उससे एक सीट भी कम नहीं होगी। 
विज्ञापन


भूपेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा विश्वनाथ से आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी की बहुमत से सरकार बने और नरेंद्र मोदी(Narendra modi) फिर से प्रधानमंत्री चुने जाए यही कामना किया हूं। वहीं, ममता बनर्जी(mamta banerjee)  द्वारा कोलकाता में धरना देने के सवाल पर कहे कि वो कोर्ट का मामला है, हमें कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महागठबंधन(major alliance) द्वारा लगातार बनाए जा रहे दबाव पर बोले कि वो स्वार्थ के गठबंधन है और और इसमें कभी भी स्वार्थ आ सकता है, टकराव हो सकता और वो कभी भी अलग हो सकते है। गुजरात के शिक्षामंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी(Rahul gandhi) द्वारा बजट(Budget) पर उठाए जा रहे सवाल पर बोलें कि कांग्रेस के कल्पना के बाहर का बजट है। पीयूष गोयल(Piyush goyal) व पीएम मोदी ने इतना लोकप्रिय बजट रखा है। इसको सभी ने स्वीकार किया है।

मुख्यमंत्री को देंगे गुजरात आने का निमंत्रण

Bhupendra singh chudasma strike on major alliance in varanasi
सीएम योगी - फोटो : डेमो
भूपेंद्र सिंह चूड़ास्मा गुजरात में 27 फरवरी से 4 मार्च तक होने वाले शिवरात्रि मेला में सीएम योगी आदित्यनाथ(Yogi Adityanath) को आमंत्रण देने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री के निर्देश पर आये है। मंगलवार को इन्होंने प्रयागराज में कुंभ स्नान किया और बुधवार को बनारस पहुंचकर काशी विश्वनाथ दरबार में शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed