फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Youth contribution is crucial for development proper guidance is essential discussion

BHU: विकास में युवाओं का योगदान अहम, सही मार्गदर्शन जरूरी; विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल पर चर्चा

Sat, 17 Jan 2026 06:09 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 17 Jan 2026 06:09 AM IST
सार

Varanasi News: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में विद्वानों ने विकसित भारत और शिक्षा व्यवस्था को लेकर खुलकर चर्चा की। समस्याओं ओर इनके समाधान को लेकर नए उपाय भी बताए गए।

विज्ञापन
BHU Youth contribution is crucial for development proper guidance is essential discussion
बीएचयू के भारत अध्ययन केंद्र में आयोजित कार्यशाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

बीएचयू के भारत अध्ययन केंद्र में आयोजित कार्यशाला में वक्ताओं ने विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल पर चर्चा की। मुख्य अतिथि, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति में सबसे बड़ी ताकत युवा आबादी है और उन्हें सही मार्गदर्शन देना आवश्यक है।

विज्ञापन


विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल 2025 विषयक कार्यशाला में कुलपति ने कहा कि किसी भी बदलाव को बिना गहन विचार के अपनाने के बजाय उसे समझदारी और विवेक के साथ लागू किया जाना चाहिए। परिवर्तन और सुधार की प्रक्रिया को सशक्त बनाने के लिए सकारात्मक सोच, समन्वित प्रयास और प्रशासनिक सुधार आवश्यक हैं।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि यह कार्यक्रम देश के वर्तमान शिक्षा परिदृश्य के लिए परिवर्तनकारी कदम साबित हो सकता है। उन्होंने आयोजन के दौरान हुई सभी महत्वपूर्ण चर्चाओं का समुचित दस्तावेजीकरण करने की बात कही, जिससे निकले निष्कर्ष भविष्य में उपयोगी बन सकें। उन्होंने कहा कि बिल से भारतीय ज्ञान प्रणाली का एकीकरण होगा और विद्यार्थियों को बहु-विषयी शिक्षा मिलेगी। यह बिल न केवल वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करता है, बल्कि व्यावसायीकरण को रोककर शिक्षा की पवित्रता बनाए रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हुई विस्तृत चर्चा

विधि संकाय के प्रो. शैलेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि इस बिल का उद्देश्य विकसित भारत के लिए शिक्षा को एक संस्थान के माध्यम से रेग्युलेट करना है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कार्यकारणी सदस्य प्रो. ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भारत का शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी होना आवश्यक है।

इस दौरान प्रबंध अध्ययन संकाय के प्रमुख प्रो. सुजित कुमार दूबे ने कहा कि यह बिल नवाचार और शिक्षण को समाहित करने वाला है। कार्यक्रम में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के प्रो. जयशंकर पांडेय, भारत अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. शरदेन्दु तिवारी, प्रो. अरविंद कुमार मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed