फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU wish the dispute of two teachers solved shortly

डॉ. नार्लीकर-प्रो. पंकज विवाद का जल्द पटाक्षेप चाहता है बीएचयू

Fri, 14 Jul 2017 11:04 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 14 Jul 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
BHU wish the dispute of two teachers solved shortly
बीएचयू - फोटो : file
बीएचयू में पत्रकारिता विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शोभना नार्लीकर और कला संकाय प्रमुख प्रो. कुमार पंकज के बीच चल रहे विवाद का विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द पटाक्षेप चाहता है। विश्वविद्यालय की छवि को धूमिल होने से बचाना इसकी बड़ी वजह है।
विज्ञापन


पत्रकारिता विभाग की शिक्षक डॉ. नार्लीकर ने प्रमुख प्रो. पंकज के मामले में हर दिन नया मोड़ आता जा रहा है। आठ जुलाई को लंका थाने में तहरीर देकर महिला शिक्षक ने प्रो. पंकज के विरुद्ध धमकी के साथ ही एससी-एसटी अधिनियम के तहत पहले मुकदमा दर्ज कराया और उसके तीन दिन बाद कुछ शिक्षकों और छात्रों के साथ सिंह द्वार पर धरना देने के साथ ही लंका थाने का घेराव किया।
विज्ञापन


उधर प्रो. पंकज के समर्थन में 65 शिक्षकों ने कुलपति को पत्र देकर डॉ. नार्लीकर पर कार्रवाई की मांग भी की थी। सूत्रों की माने तो विश्वविद्यालय प्रशासन महिला शिक्षक के साथ थाने का घेराव करने पहुंचे शिक्षकों को नोटिस जारी कर पूछताछ कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस कलीमुल्लाह खान की अध्यक्षता में जांच कराने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जल्दी ही इसके लिए आदेश जारी करने के साथ-साथ न्यायमूर्ति से यथाशीघ्र जांच शुरू करने का आग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed