{"_id":"68f322c04bf13a509e0e0ec6","slug":"bhu-will-started-examination-management-stress-clinic-from-november-1-in-varanasi-2025-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BHU: बीएचयू में एक नवंबर से चलेगी एग्जामिनेशन मैनेजमेंट स्ट्रेस क्लीनिक, इस तरह से दिया जाएगा परामर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU: बीएचयू में एक नवंबर से चलेगी एग्जामिनेशन मैनेजमेंट स्ट्रेस क्लीनिक, इस तरह से दिया जाएगा परामर्श
Sat, 18 Oct 2025 10:49 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 18 Oct 2025 10:49 AM IST
सार
Varanasi News: बीएचयू में एक नवंबर से एग्जामिनेशन मैनेजमेंट स्ट्रेस क्लीनिक चलेगी। यहां विशेषज्ञ छात्रों को परीक्षा से संबंधित तनाव और चिंता को कम करने के लिए सलाह देंगे।
विज्ञापन
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU
- फोटो : X (@bhupro)
विस्तार
बीएचयू में परीक्षाओं के बोझ और तनाव को कम करने के लिए एग्जामिनेशन मैनेजमेंट स्ट्रेस (ईएसएमसी) क्लीनिक खुलेगी। एक नवंबर से छात्र-छात्राओं को सोमवार से शनिवार तक रोज परामर्श दिया जाएगा। पूरे दिन स्टूडेंट वेलफेयर सेंटर बिल्डिंग में ये सुविधा छात्रों को उपलब्ध होगी। एक नवंबर से शुरू हो रहा क्लीनिक 30 जनवरी तक चलेगी।
विज्ञापन
छात्रों को परीक्षा से संबंधित तनाव और चिंता को कम करने के लिए यहां एक्सपर्ट सलाह देंगे। बिना किसी बाहरी दबाव या पूर्वाग्रह के छात्रों के टाइम मैनेजमेंट, रिलैक्सेशन और मानसिक सक्रियता आदि को बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक दबावों से निपटने के लिए तैयार किया जाएगा। कल्याण और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा। इमोशनल कंट्रोल और सेल्फ केयर की शिक्षा दी जाएगी। तीन महीने लगातार छात्र-छात्राओं के लिए ये सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP News: दीपावली से पहले गाजीपुर में चली तबादला एक्सप्रेस, एसपी ने 71 पुलिसकर्मियों के बदले कार्यक्षेत्र
Trending Videos
इस तरह से दिया जाएगा परामर्श...
- तनाव से निपटने के लिए जरूरी स्ट्रेटजी सिखाई जाएगी।
- परीक्षा के दिनों में छात्रों पर घबराहट और पैनिक स्थिति प्रभावी नहीं होने देगा।
- परामर्श के दौरान कई तरह की तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
- परीक्षा की रणनीति को समझने के लिए व्यक्तिगत मार्गदर्शन दिया जाएगा।
प्रोफेसर-स्टाफ को मिली सतर्कता पारदर्शिता की सीख
आईआईटी बीएचयू में शुक्रवार को प्रोफेसरों और कर्मचारियों को सतर्कता, पारदर्शिता और निष्ठा की भावना की सीख दी गई। केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को एबीएलटी-4 में ये कार्यक्रम हुआ। निवारक सतर्कता अभियान के तहत बनारस रेल इंजन कारखाना के मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा ने कहा सतर्कता केवल नियंत्रण का माध्यम नहीं, बल्कि सुशासन और संस्थागत प्रगति की नींव है। हर कर्मचारी यदि अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाए, तो भ्रष्टाचार खुद ही समाप्त हो सकता है। संयुक्त कुलसचिव डॉ. सर्वेश कुमार तिवारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम संस्थान के प्रशासनिक तंत्र को और अधिक उत्तरदायी और पारदर्शी बनाते हैं। कुलसचिव सुमित कुमार बिस्वास ने कहा कि सतर्कता का अर्थ केवल निगरानी नहीं, बल्कि स्वयं के आचरण में नैतिकता लाना है।