फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU will prepare data on carbon emissions

कार्बन उत्सर्जन का डाटा तैयार करेगा बीएचयू

Thu, 01 Jul 2021 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
BHU will prepare data on carbon emissions
प्रदेश में वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ समेत 13 शहरों में कार्बन उत्सर्जन का डेटा बीएचयू तैयार करेगा। प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में यह एक नई पहल है। पर्यावरण एवं संपोषी विकास संस्थान को जिम्मेदारी दी गई है। नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित अन्य विभागों के सहयोग से कार्य जल्द शुरू होगा। विभिन्न जिलों में बढ़ते प्रदूषण को देख कार्बन उत्सर्जन का आंकड़ा तैयार कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत ही वाराणसी, आगरा, प्रयागराज, गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ समेत 13 जिलों का डेटा बीएचयू तैयार करेगा। पर्यावरण विज्ञानी डॉ. कृपा राम ने बताया कि धन की स्वीकृति हो गई है। कुछ औपचारिकताएं रह गई हैं, जिसके पूरा होने के बाद नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से काम शुरू कर दिया जाएगा। इसमें दो पहयिा, चार पहिया वाहनों से निकलने वाले धुएं की जांच कर कार्बन उत्सर्जन का आंकड़ा तैयार कराया जाएगा। इसमें डीजल, पेट्रोल से चलने वाली गाड़ियों की संख्या, उसके पुराने होने, माइलेज आदि की जानकारी मिलेगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कालिका सिंह ने बताया कि बीएचयू से इस कार्य के लिए बातचीत चल रही है। सभी औपचारिकताओं को पूरा कराया जा रहा है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed