फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU will conduct research on eight missions in collaboration with ISRO and DRDO in varanasi

BHU: इसरो-डीआरडीओ के साथ आठ मिशन पर रिसर्च करेगा बीएचयू, IIT में वैज्ञानिकों और शोधार्थियों की होंगी भर्तियां

Tue, 03 Feb 2026 12:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 03 Feb 2026 12:42 PM IST
सार

Varanasi News: इसरो-डीआरडीओ के साथ स्पेसक्राफ्ट, स्मार्ट ट्रैफिक समेत आठ मिशन पर आईआईटी बीएचयू रिसर्च करेगा। वहीं आईआईटी में वैज्ञानिकों और शोधार्थियों की भर्तियां होंगी।  
 

विज्ञापन
BHU will conduct research on eight missions in collaboration with ISRO and DRDO in varanasi
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इसरो और डीआरडीओ के साथ मिलकर आईआईटी बीएचयू आठ मिशन और उत्पादों पर रिसर्च करेगा। इसके लिए करीब चार करोड़ रुपये के रिसर्च प्रोजेक्ट आईआईटी बीएचयू को दिए गए हैं। रिसर्च और अध्ययन के विषय स्पेसक्राफ्ट, अंतरिक्ष मिशन, आदित्य एल-1, हाईवे सुरक्षा, स्मार्ट ट्रैफिक आदि होंगे। इसके निष्कर्ष, तकनीक और रिपोर्ट को सरकार या फंडिंग एजेंसियों के साथ साझा किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए इसरो ने 1.80 करोड़ रुपये से ज्यादा के सात और डीआरडीओ ने 2.11 करोड़ के एक प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दी है। इन रिसर्च प्रोजेक्ट के साथ ही कुल पांच करोड़ के कुल 26 नए प्रोजेक्ट जारी किए गए हैं। इनके लिए बड़े स्तर वैज्ञानिकों और रिसर्चरों की भर्तियां भी होंगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Ghazipur News: चेयरमैन पर जानलेवा हमला, सफारी सवार हमलावरों ने वाहन में मारी टक्कर, बाल-बाल बची जान
विज्ञापन
विज्ञापन


इसरो के सबसे बड़े प्रोजेक्ट के तौर पर स्पेसक्राफ्ट के एक्सपर्ट एजेंट और अंतरिक्ष मिशन के क्रू मेंबर्स को मदद करने के लिए उपकरणों पर शोध किया जाएगा। अभी तक इसरो की ओर से इसकी तकनीक को पूरा करने के लिए दो साल का समय दिया गया है। आईआईटी बीएचयू इसमें एआई आधारित तकनीक बनाएगा। यह क्रू मेंबर्स की समस्याओं का समाधान भी देगा। 

इसके अलावा डीआरडीओ ने सिलिकॉन से बेहतर और शुद्ध सिंगल क्रिस्टल तैयार करने के लिए करीब दो करोड़ से ज्यादा का प्रोजेक्ट दिया है। इसके लिए तीन साल की अवधि तय की गई है। ये सिंगल क्रिस्टल सिलिकॉन से ज्यादा ताप झेल सकता है। क्लाउडबिट्ज ने हाइवे सेफ्टी एनालिटिक्स और मॉडलिंग के लिए 25 लाख रुपये और पांच साल का समय दिया है।

अर्बन हीट आईलैंड और सेमी कंडक्टर डिवाइस पर होंगे रिसर्च

उत्तर प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (सीएसटी) ने तीन साल के तीन प्रोजेक्ट्स दिए हैं। अर्बन हीट आईलैंड, नैनो वायर आधारित रूम टेंपरेचर उत्पाद, सेमी कंडक्टर डिवाइस और हाईस्पीड ऑप्टिकल कम्युनिकेशन पर रिसर्च कर तकनीक यूपी सरकार को दी जाएगी। इसके अलावा आईडीएपीटी की ओर से छह प्रोजेक्ट के लिए 45 लाख रुपये की फंडिंग की गई है। जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना मंत्रालय ने 61.56 लाख से इलेक्ट्रिक व्हीकल एप्लिकेशन और सीजी पॉवर ने कार्बन सिरेमिक रजिस्टर्स आदि बनाने के लिए एक लाख की फंडिंग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed