{"_id":"5f6b065d6676af4449195d46","slug":"bhu-vishwanath-temple-reopen-today-echoed-with-shout-of-har-har-mahadev","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बीएचयू का विश्वनाथ मंदिर, भक्तों के लिए खुले द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बीएचयू का विश्वनाथ मंदिर, भक्तों के लिए खुले द्वार
Wed, 23 Sep 2020 04:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 23 Sep 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
हर-हर महादेव के उद्घोष लगाते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में अब काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में विश्वनाथ मंदिर आज श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। द्वार खुलने के बाद मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने आज बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए।
विज्ञापन
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, काल भैरव और संकट मोचन मंदिर पहले ही खुल चुके हैं। बुधवार को बीएचयू कैंपस स्थित विश्वनाथ मंदिर भी आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया। कोरोना काल में बंद चल रहे मंदिर के खुलने के बाद यहां आठ घंटे ही श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि 23 सितंबर से सुबह 7 से 11 बजे तक और शाम को 3 से 7 बजे तक मंदिर को दर्शन-पूजन के लिए खोल दिया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए बचाव की सभी तैयारियां मंगलवार को पूरी कर ली गईं। मंदिर में बिना मास्क के किसी भी श्रद्धालु को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
इधर मंदिर खुलने के फैसले के बाद मंदिर के गेट से लेकर अंदर तक आम दिनों की तरह सुरक्षा की व्यवस्था भी कर दी गई है। साथ ही आने-जाने वालों की सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।